Media24Media.com: शिक्षक के जन्मदिन को बच्चों ने बना दिया यादगार, लगाए पीपल के पेड़

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शिक्षक के जन्मदिन को बच्चों ने बना दिया यादगार, लगाए पीपल के पेड़

Document Thumbnail

आरंग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में 9 जुलाई को अपने शिक्षक महेंद्र पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर बच्चों ने पौधरोपण कर उपहार दिया। पर्यावरण मित्र शिक्षक महेद्र पटेल सदैव अपने जन्मदिन पर पौधरोपण करते हैं। जिसे देखते हुए बच्चों ने प्रेरित होकर लगभग 50 पौधे रोपित किए। जिसमें पीपल, नीम ,करंज, अमरूद, मुनगा इत्यादि पौधे शिक्षकों के साथ मिलकर रोपित किये। वहीं रोपित पौधे की देखभाल करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधान पाठक के के परमाल, वरिष्ठ शिक्षक महेन्द्र पटेल,



अशोक चंद्राकर, सूर्यकांत चंद्राकर, दीनदयाल धीवर कन्हैया साहू सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे। गौरतलब है कि आरंग के रहने वाले शिक्षक महेन्द्र पटेल अपने जन्मदिन पर  सैकड़ों पेड़ पौधे लगाते हैं। उनका कहना है प्रकृति को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उनके स्कूल के बच्चे भी उनके जन्मदिन पर पौधरोपण कर अपने शिक्षक को जन्मदिन की बधाई देते हैं।

उन्होंने अब तक सैकड़ों पेड़ पौधे लगाकर संरक्षित कर चुके हैं। उनके लगाए कई पौधे बड़े होकर फल देने लगे हैं। विगत 5-6 वर्षों से वह जन्मदिन को यादगार बनाने पीपल, नीम, बरगद तथा अन्य पौधे रोपित करते रहे हैं। इन्होंने पौधरोपण संरक्षण को लेकर प्रेरक जागरूकता गीत तथा पेड़ बर झगरा  नामक शार्ट छत्तीसगढ़ी मूवी भी बनाई है। जिसके लिए इन्हें अनेक सामाजिक संगठनों द्वारा जिला राज्य स्तर पर अनेक सम्मान भी मिल चुका है।


वह
कहते हैं कि लोग जन्मदिन पर पार्टियां मना कर कुछ ही लोगों के साथ खुशियां मनाते हैं यदि पर्यावरण संरक्षित करने पौधरोपण करें तो उससे मिलने वाले प्राण वायु (आक्सीजन) संपूर्ण मानव समुदाय के लिए पार्टियां होगी। इतना ही नहीं शिक्षक महेंद्र पटेल ने यह तय किया है कि उनके देहांत के बाद पार्थिव शरीर को कंडा से जलाया जाएगा। अर्थात दाह संस्कार कंडा से किया जाएगा। जिससे पेड़ काटकर लकड़ी का उपयोग करना पड़े।  प्रकृति से इस जुड़ाव की सर्वत्र सराहना की जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.