Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पारिवारिक विवाद में पेट्रोल पंप व्यवसायी ने की मां की हत्या, फिर खुद भी दे दी जान

छत्तीसगढ़ में हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला बस्तर जिले का है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते पेट्रोल पंप व्यवसायी ने गुस्से में अपनी मां और दो छोटे भाई-बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मां की मौत हो गई। जबकि दोनों छोटे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद व्यवसायी ने खुद भी जहर खाकर जान दे दी। घायलों को मेकाज में भर्ती किया गया है। ये पूर्व विधायक मन्नूराम का परिवार बताया जा रहा है।  

जानकारी के मुताबिक तोकापाल ब्लॉक के आरापुर के रहने वाले सुरेंद्र कच्छ पेट्रोल पंप व्यवसायी थे। उनका अपनी मां राधिका कच्छ और छोटे भाई-बहन कृष्णा और सरिता कच्छ के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि सुरेंद्र ने खुखरी से अपनी मां के ऊपर हमला किया, जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। मां को मारने के बाद दोनों छोटे भाई-बहन पर भी धारदार हथियार से वार कर अधमरा कर दिया। दोनों बेहोश हो गए थे।

पुलिस ने घर को किया सील

वहीं पुलिस ने घर को सील कर दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद सुरेंद्र ने जहर खा कर सुसाइड कर लिया। जब घायलों को होश आया तो रात में ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे जवानों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। वहां बहन की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। SDOP ऐश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि सरिता बोलने की स्थित में है। घर को सील कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है, जांच की जा रही है।

व्यापारिक घाटे के चलते रहते थे  परेशान 

बताया जा रहा है कि व्यापारिक घाटे के चलते सुरेंद्र परेशान रहते थे। हालांकि अभी वारदात का कारण स्पष्ट नहीं है। सुरेंद्र के पिता सेल्स टैक्स ऑफिसर थे। करीब तीन साल पहले उनकी मौत हो चुकी है। यह भी बताया जा रहा है कि केशलूर के पूर्व विधायक मन्नूराम कच्छ के बड़े भाई सुखराम कच्छ का परिवार है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घायल भाई बहन से पूछताछ की तलाश में हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.