Media24Media.com: इंटरव्यू के बाद होगी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति, फर्जी कॉल्स या मैसेज के झांसे में ना आएं अभ्यर्थी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

इंटरव्यू के बाद होगी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति, फर्जी कॉल्स या मैसेज के झांसे में ना आएं अभ्यर्थी

Document Thumbnail

शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जा रही है और इसे लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रेशमा खान ने बताया कि प्राप्त आवेदनों में से पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिले के पोर्टल पर जारी कर दावा आपात्ति आमंत्रित करने के बाद आपत्तियों का निराकरण किया गया। साथ ही अंतिम सूची के आधार पर रिक्त एक पद के अनुपात में 05 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया है। पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में सम्मिलित होने 16 जून को बुलाया गया। इसके अलावा 17, 18 और 20 जून को विषयवार अमंत्रित किया गया है।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि इस संबंध में विभिन्न समाचार-पत्रों के माध्यम से यह बात संज्ञान में आई है कि कतिपय लोगों के द्वारा पोर्टल में दिए गए अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर पर सम्पर्क कर नौकरी के लिए कथित तौर पर रिश्वत मांगकर अभ्यर्थियों से अवैध वसूली के प्रयास किए जा रहे हैं। यहां तक कि सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के नाम से फर्जी हस्ताक्षरयुक्त नियुक्ति पत्र भी जारी किए जाने का भी मामला संज्ञान में आया हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि इस प्रकार का कोई भी कॉल या मैसेज आने पर अभ्यर्थी द्वारा किसी प्रकार का भुगतान न किया जाए। इनके खिलाफ पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कार्रवाई जाए। सहायक आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनके कार्यालय द्वारा कोई नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया है।

मांग का चयन प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं

इस प्रकार की मांग का चयन प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं है। नियुक्ति की प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। साथ ही जिला स्तरीय समिति द्वारा पात्र अभ्यर्थियों से नियमानुार साक्षात्कार लिए जा रहे हैं, जिसके बाद अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के सभी वांछित दस्तावेजों का परीक्षण और सत्यापन कर शैक्षणिक सत्र के लिए नियुक्त किया जाएगा।    

डाटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण 

वहीं कांकेर जिले के बेरोजगार युवकों के भविष्य को बेहतर बनाने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए उपलब्ध संसाधन और रोजगार की संभावनाओं से युवाओं को सक्षम बनाने लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में कौशल विकास योजनांतर्गत 30 सीटों में डोमेस्टिक डाटा एन्ट्री ऑपरेटर कोर्स में निशुल्क रहवासी प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में 17 जून को सुबह 11 बजे से सायं 04 बजे तक प्रशिक्षण के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया गया है। जिले के ऐसे युवा जो 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं और प्रशिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं वे कक्षा 10वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, 03 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में काउंसलिंग में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.