Media24Media.com: एकलव्य स्कूल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label एकलव्य स्कूल. Show all posts
Showing posts with label एकलव्य स्कूल. Show all posts

इंटरव्यू के बाद होगी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति, फर्जी कॉल्स या मैसेज के झांसे में ना आएं अभ्यर्थी

No comments Document Thumbnail

शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जा रही है और इसे लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रेशमा खान ने बताया कि प्राप्त आवेदनों में से पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिले के पोर्टल पर जारी कर दावा आपात्ति आमंत्रित करने के बाद आपत्तियों का निराकरण किया गया। साथ ही अंतिम सूची के आधार पर रिक्त एक पद के अनुपात में 05 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया है। पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में सम्मिलित होने 16 जून को बुलाया गया। इसके अलावा 17, 18 और 20 जून को विषयवार अमंत्रित किया गया है।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि इस संबंध में विभिन्न समाचार-पत्रों के माध्यम से यह बात संज्ञान में आई है कि कतिपय लोगों के द्वारा पोर्टल में दिए गए अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर पर सम्पर्क कर नौकरी के लिए कथित तौर पर रिश्वत मांगकर अभ्यर्थियों से अवैध वसूली के प्रयास किए जा रहे हैं। यहां तक कि सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के नाम से फर्जी हस्ताक्षरयुक्त नियुक्ति पत्र भी जारी किए जाने का भी मामला संज्ञान में आया हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि इस प्रकार का कोई भी कॉल या मैसेज आने पर अभ्यर्थी द्वारा किसी प्रकार का भुगतान न किया जाए। इनके खिलाफ पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कार्रवाई जाए। सहायक आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनके कार्यालय द्वारा कोई नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया है।

मांग का चयन प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं

इस प्रकार की मांग का चयन प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं है। नियुक्ति की प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। साथ ही जिला स्तरीय समिति द्वारा पात्र अभ्यर्थियों से नियमानुार साक्षात्कार लिए जा रहे हैं, जिसके बाद अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के सभी वांछित दस्तावेजों का परीक्षण और सत्यापन कर शैक्षणिक सत्र के लिए नियुक्त किया जाएगा।    

डाटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण 

वहीं कांकेर जिले के बेरोजगार युवकों के भविष्य को बेहतर बनाने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए उपलब्ध संसाधन और रोजगार की संभावनाओं से युवाओं को सक्षम बनाने लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में कौशल विकास योजनांतर्गत 30 सीटों में डोमेस्टिक डाटा एन्ट्री ऑपरेटर कोर्स में निशुल्क रहवासी प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में 17 जून को सुबह 11 बजे से सायं 04 बजे तक प्रशिक्षण के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया गया है। जिले के ऐसे युवा जो 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं और प्रशिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं वे कक्षा 10वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, 03 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में काउंसलिंग में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

एकलव्य आदर्श विद्यालय की चयन सूची जारी, 14 जून तक ले सकते हैं प्रवेश

No comments Document Thumbnail

आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा में सम्मिलित छात्र-छात्राओं की मेरिट के आधार पर चयन सूची प्रकाशित कर दी गई है। उक्त चयनित छात्र-छात्राओं को 14 जून 2022 तक प्रवेश दिया जाना है। प्रवेश के लिए चयनित छात्र-छात्राएं कक्षा 5 वीं उत्तीर्ण अंकसूची, शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र, जाति, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की मूल प्रति और  सत्यापित छायाप्रति के साथ 14 जून 2022 तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सोनाखान विकासखण्ड कसडोल में उपस्थित होकर प्रवेश प्राप्त कर सकते है। छात्र-छात्राओं की मेरिट सूची कार्यालय के सूचना बोर्ड में चस्पा कर दी गई है। साथ ही जिलें के वेबसाइट www.balodabazar.gov.in पर सूची उपलब्ध है।


प्रदेश में आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का वार्षिक शैक्षिक कैलेण्डर वर्ष 2022-23 का अनुमोदन कर दिया गया है। जून माह की 10 तारीख को विद्यालय प्रारंभ होंगे और नवीन प्रवेशित विद्यार्थियों का विद्यालय में तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। निर्धारित वार्षिक कैलेण्डर के अनुसार प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में प्रत्येक संकाय के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम को पढ़ाने में आ रही दिक्कतों पर चर्चा और मंथन कर निराकरण किया जाएगा। 

मासिक परीक्षा आयोजित 


प्रत्येक माह के 5 तारीख या अवकाश होने पर अगले दिन मासिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रत्येक माह द्वितीय और तृतीय शनिवार को स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता के लाभ पर चर्चा और परिसर के कमरों की साफ सफाई का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा त्रैमासिक परीक्षा माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। राज्य स्तर पर आदिम जाति कल्याण, आवासीय और आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा प्रत्येक तीन माह में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में 10 जून से शुरू होंगे एकलव्य स्कूल, महत्वपूर्ण दिवसों पर होंगे अलग-अलग आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर : प्रदेश में आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का वार्षिक शैक्षिक कैलेण्डर वर्ष 2022-23 का अनुमोदन कर दिया गया है। जून माह की 10 तारीख को विद्यालय प्रारंभ होंगे और नवीन प्रवेशित विद्यार्थियों का विद्यालय में तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। निर्धारित वार्षिक कैलेण्डर के अनुसार प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में प्रत्येक संकाय के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम को पढ़ाने में आ रही दिक्कतों पर चर्चा और मंथन कर निराकरण किया जाएगा। 

प्रत्येक माह के 5 तारीख या अवकाश होने पर अगले दिन मासिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रत्येक माह द्वितीय और तृतीय शनिवार को स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता के लाभ पर चर्चा और परिसर के कमरों की साफ सफाई का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा त्रैमासिक परीक्षा माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। राज्य स्तर पर आदिम जाति कल्याण, आवासीय और आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा प्रत्येक तीन माह में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

वृक्षारोपण के महत्व पर चर्चा 

विश्व योग दिवस पर 21 जून को विद्यालयों में योग के महत्व पर लेख, पोस्टर, निबंध तथा योग का प्रदर्शन किया जाएगा। बागवानी सप्ताह तथा वृक्षारोपण पखवाड़ा का आयोजन 15 जुलाई से 25 जुलाई तक होगा। इसके अंतर्गत जिन विद्यालयों में भूमि उपलब्ध है, वहां उद्यानिकी विभाग के सहयोग से गार्डन का विकास और वन विभाग के सहयोग से फलदार, छायादार पौधों का रोपण किया जाएगा। बागवानी, वृक्षारोपण के महत्व पर चर्चा होगी। अगस्त माह को वृक्षारोपण माह के रूप में मनाया जाएगा। 

राज्य के प्रमुख ग्रामीण खेलों का आयोजन

विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को प्रत्येक विद्यालय में आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए भाषण, लेख, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन और प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। विद्यालयों में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महान शहीदों का सम्मान तथा गायन, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, नाटक का आयोजन किया जाएगा। खेल दिवस पर 25 अगस्त से 27 अगस्त तक विद्यालयों में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख ग्रामीण खेलों का आयोजन किया जाएगा।

चर्चा, संगोष्ठी और अन्य गतिविधियों का आयोजन

शिक्षक दिवस 5 सितम्बर को विद्यालय स्तर पर विश्व के महान शिक्षकों की गाथा सुनाकर विद्यार्थियों को प्रेरित करने के साथ ही शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। साक्षरता दिवस 8 सितम्बर को शिक्षा और साक्षरता के महत्व पर चर्चा, संगोष्ठी और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। हिन्दी दिवस 14 सितम्बर को गीत-भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

कलेक्टर की अध्यक्षता में विद्यालय की समीक्षा बैठक का आयोजन

अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में विद्यालय की समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा। गांधी जयंती 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी की महानता पर भाषण, गीत, प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम, अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर को बालिका शिक्षा के महत्व पर चर्चा, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर के अवसर पर राज्य से संबंधित प्रमुख विधाओं का गीत, भाषण, नृत्य, नाटक का आयोजन, बाल दिवस 14 नवम्बर पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर भाषण, गीत और वाद-विवाद प्रतियोगिता, संविधान दिवस 26 नवम्बर को भारतीय संविधान के महत्व, प्रश्नमंच, भाषण प्रतियोगिता, 30 नवम्बर को युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन देश के लोकतांत्रिक पद्धति को समझने के लिए किया जाएगा। शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस और अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस 10 दिसम्बर को शहीद वीर नारायण सिंह के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और बलिदान दिवस पर परिचर्चा और गीत-भाषण प्रतियोगिता का आयोजन तथा मानव अधिकार पर चर्चा होगी। गुरू घासीदास जयंती 18 दिसम्बर को गुरू घासीदास के विचार और दर्शन पर चर्चा और कार्यक्रम का आयोजन होगा।

 नृत्य-नाटक का आयोजन 

 स्कूल, जिला, संभाग और राज्य स्तरीय खेल समेत बौद्धिक प्रतियोगिता 19 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक आयोजित की जाएगी। स्कूल, जिला, संभाग स्तर पर प्रतियोगिता के बाद राज्य स्तर के लिए चयनित प्रतिभागियों का राजधानी में खेल प्रदर्शन होगा। दिसम्बर माह के प्रथम सप्ताह में अर्धवार्षिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। जनवरी 2023 माह के प्रथम सप्ताह में कलेक्टर की अध्यक्षता में विद्यालय की समीक्षा बैठक, स्वामी विवेकानंद जयंती (युवा महोत्सव) 21 जनवरी और 13 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित भाषण, लेखन और प्रश्नोंत्तरी का आयोजन, गणतंत्र दिवस का आयोजन सभी विद्यालयों में 26 जनवरी को किया जाएगा, जिसमें गायन, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य-नाटक का आयोजन होगा। 

बोर्ड परीक्षा निर्धारित तिथि अनुसार आयोजित 

जनवरी माह के तृतीय शनिवार को गायन, लेखन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बसंत पंचमी 5 फरवरी या वास्तविक तिथि को विद्यालयों में विद्या की देवी सरस्वती का पूजन और कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। फरवरी माह में प्री बोर्ड परीक्षा के आयोजन के पूर्व परीक्षा की सघन तैयारी पर ध्यान दिया जाएगा। फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में मुख्य बोर्ड परीक्षा के पूर्व विद्यार्थियों का मूल्यांकन होगा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 दिसम्बर को महिलाओं के सुरक्षा और सम्मान पर संगोष्ठी और परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा निर्धारित तिथि अनुसार आयोजित होगी। 

जेईई और नीट की तैयारी के लिए आवासीय प्रशिक्षण 

अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में राज्य स्तर पर प्रगति की समीक्षा की जाएगी। एकलव्य विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा का आयोजन के बाद परीक्षा परिणाम और 21 अप्रैल से विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। बोर्ड परीक्षा के बाद अंतिम प्रतियोगी परीक्षा तक सभी एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थियों का राज्य स्तर से प्रश्न पत्र तैयार कर मूल्यांकन पश्चात मेरिट में आने वाले  प्रतिभावान विद्यार्थियों को रायपुर मुख्यालय में जेईई और नीट की तैयारी के लिए आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.