Media24Media.com: अचानक मवेशी आने से पलटी तेज रफ्तार पिकअप, 3 लोगों की मौत, 16 घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अचानक मवेशी आने से पलटी तेज रफ्तार पिकअप, 3 लोगों की मौत, 16 घायल

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ दिन-ब-दिन सड़क हादसों का गढ़ बन रहा है। ताजा मामला प्रदेश की न्यायधानी राजनांदगांव का है, जहां गंडई क्षेत्र में सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से पिकअप पलट गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 लोग घायल हैं। इनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी का इलाज गंडई अस्पताल में जारी है। जानकारी के मुताबिक पंचदेवरी के रहने वाले जितेंद्र टंडन के घर में शादी कार्यक्रम था। 

शादी में शामिल होने के लिए अहिरवारा के रहने वाले राज टंडन (उम्र 24), सरजू टंडन (उम्र 25) और भुवन लाल (उम्र 65) समेत अन्य लोग एक पिकअप में सवार होकर गंडई पंडरिया आ रहे थे। इसी बीच धोधा गांव के चौक के पास सड़क पर अचानक से मवेशी आ गए, जिससे चालक तेज रफ्तार पिकअप को नियंत्रित नहीं कर सका और सड़क किनारे जाकर पलट गई। 

6 घायलों को किया गया मेडिकल कॉलेज रेफर

हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को गंडई अस्पताल लेकर गए, जहां पर भुवन लाल ने दम तोड़ दिया। वहीं प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर 6 घायलों को डॉक्टरों ने राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में राज टंडन (उम्र 24) और सरजू टंडन (उम्र 25) की भी मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें पंचदेवरी के रहने वाले सूरज टंडन, संजय कुमार, सत कुमार, हेमू जोशी, शानू जांगड़े, गणेश राम, नरेंद्र, कपिल जोशी चेतन क्षितिज जोशी, पंकज जोशी और भोलाराम शामिल हैं। अन्य 4 लोगों के नाम सामने नहीं आ सके हैं। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है। रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।' 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.