Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मछली पालन में लागत कम और मुनाफा ज्यादा, स्व-सहायता समूह की बदल रही जिंदगी

छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा पशुपालन के साथ-साथ मछली पालन को बढ़ाने देने कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। दन्तेवाड़ा जिले में मछली पालन से किसानों के लिए आर्थिक लाभ का सबब साबित हो रहा है। मछली पालन के प्रति किसानों का मोह भी तेजी से बढ़ा हैं। जिले के मछली पालन कराना काफी लाभदायक सिद्ध हो रहा है। मछली पालन के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार उत्पन्न कराना स्थानीय लोगों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने में दन्तेवाड़ा जिला अपनी पहचान बना रहा है। 

इसी प्रकार जल से आजीविका के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु जिले के चयनित ग्राम पंचायत कोरलापाल के ग्राम नागफनी में निर्मित 1.0 हेक्टेयर का पंचायती तालाब में नाग देवता स्व-सहायता समूह के द्वारा मछली पालन का कार्य किया जा रहा है। 

लगभग 1 लाख रूपये की आमदनी

समूह के सदस्य पूर्व मे मजदूरी कर आय प्राप्त करते थे, जिसमें कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा जिला खनिज न्यास निधि से मछली बीज और परिपूरक आहार प्रदाय कर तकनीकी मार्गदर्शन से समूह के द्वारा 500 किलोग्राम मत्स्य उत्पादन कर विक्रय से लगभग 1 लाख रूपये की आमदनी अब तक हुई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.