Media24Media.com: ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी, रिश्ते में थे भाई-बहन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी, रिश्ते में थे भाई-बहन

Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रेमी जोड़े की खुदकुशी करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला आगरा के लहचोरा मजरा के नगला गडुआ का है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने अपने हाथ बांधकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों रिश्ते में एक-दूसरे के भाई-बहन लगते थे। चश्मदीदों ने बताया कि दोनों के हाथ बंधे थे। आसपास उनकी डेडबॉडी पड़ी थी। 

वहीं पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर रही है। एसपी देहात सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है और जानकारी ली जा रही है। नगला गडुवा गांव का रहने वाला एक युवक गांव की एक युवती से प्रेम करता था। दोनों एक ही समाज कुशवाहा से आते थे। दोनों ही एक-दूसरे से शादी करने के लिए परिवार पर दबाव डालते रहे। एक ही समाज और नजदीकी परिवार होने के नाते दोनों के बीच भाई-बहन का रिश्ता बन रहा था। इसलिए परिवार के लोगों ने शादी कराने से मना कर दिया। 

प्रेमी जोड़ा सोमवार सुबह आगरा-ग्वालियर रेलवे लाइन पर पहुंचे, जहां दोनों ने एक-दूसरे के हाथ बांध लिए और ट्रेन आते ही उसके आगे कूद पड़े। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे तेहरा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने पड़ताल की। उन्होंने बताया कि लोग उनकी शादी के खिलाफ थे। इस वजह से लड़का-लड़की ने ये कदम उठाया है। मामला प्रेम संबंध का है। यह घटना रेलवे ट्रैक पर आगरा-झांसी सेक्शन भगतुपुरा पर के पास की है। मामले में अभी और पूछताछ की जा रही है।

ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी

इससे पहले राजस्थान के सीकर में नाबालिग और युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के मुताबिक दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे, जो बुधवार को अपने घरों से निकले थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। मामला सीकर के सदर इलाके का है, जहां रशीदपुरा इलाके में ट्रेन से कटे दो शव मिले। इसके बाद पुलिस ने शव के पास से मिले मोबाइल के आधार पर दोनों की शिनाख्त की। सीकर के सदर थाना इलाके में युवक युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.