Media24Media.com: राज्यपाल और CM भूपेश ने चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा और चेट्रीचंड्र की दी शुभकामनाएं

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राज्यपाल और CM भूपेश ने चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा और चेट्रीचंड्र की दी शुभकामनाएं

Document Thumbnail

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने चैत्र नव वर्ष, नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, उगादी और चेटीचंड्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कामना की है कि ये नव वर्ष देश और प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए मंगलमय, सुख-समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आएगा। साथ ही  प्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ेगा। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 2 अप्रैल यानी आज से हिंदू नववर्ष, नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि शुरू हो गया है। इस दिन बैसाखी, गुड़ी पड़वा और चेट्रीचंड्र का पर्व भी मनाया जाता है। 

कई स्वरूपों में विराजमान है देवी 

चैत्र नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना का पर्व है, जिसे छत्तीसगढ़ में बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। माता भगवती छत्तीसगढ़ में मां शीतला, दंतेश्वरी, महामाया, बम्लेश्वरी, कंकाली, गंगा मैया, बिलईमाता, चंद्रहासिनी देवी और अन्य स्वरूपों में विराजमान है। उन्होंने माता भगवती से प्रार्थना की है कि उनका आशीष प्रदेशवासियों पर बना रहे और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.