Media24Media.com: 'मेरा वोट मेरा भविष्य है-एक वोट की शक्ति', मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में 31 मार्च तक ले सकते हैं भाग

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

'मेरा वोट मेरा भविष्य है-एक वोट की शक्ति', मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में 31 मार्च तक ले सकते हैं भाग

Document Thumbnail

महासमुंद।  भारत निर्वाचन आयोग मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता 'मेरा वोट मेरा भविष्य है-एक वोट की शक्ति' प्रतियोगिता में भाग लेने की पहले अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित थी। इस प्रतियोगिता में प्रविष्टि प्रेषित करने की अवधि में वृद्धि करते हुए अब 31 मार्च 2022 तक कर दी गई है। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित जिले के सभी अधिकारियों और विद्यालय, महाविद्यालय के प्राचार्यों को इस प्रतियोगिता में सभी को भाग लेने और स्वीप ग्रुप में फोटो शेयर करने के निर्देश दिए हैं। 

कलेक्टर ने सभी बैंकों में प्रतियोगिता के पोस्टर चस्पा कर प्रचार-प्रसार करने, जिला आबकारी अधिकारी को स्थानीय चैनलों एवं सिनेमा हॉल में पोस्टर प्रदर्शन करने, जिला खाद्य अधिकारी को सभी उचित मूल्य की दुकानों में पोस्टर चस्पा कराने, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पोस्टर चस्पा करवाने के निर्देश दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में पांच श्रेणियां है। जिनमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, वीडियों निर्माण प्रतियोगिता और पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता शामिल है। 

तीन श्रेणियों में वर्गीकृत प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता में से गीत, वीडियों निर्माण और पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। पहला संस्थागत श्रेणी- इस श्रेणी में प्रासंगिक केन्द्र या राज्य सरकार अधिनियम के तहत पंजीकृत शैक्षणिक संस्थान/संगठन जैसे स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय होंगे। दूसरा व्यावसायिक श्रेणी से तात्पर्य ऐसे व्यक्ति से है, जिसके आजीविका मुख्य स्त्रोत वीडियों बनाना/पोस्टर डिजाईन, गायन या किसी भी रूप में काम कर रहें हैं। तीसरा शौकिया श्रेणी इस श्रेणी का अर्थ है एक व्यक्ति जो रचनात्मक आग्रह के लिए वीडियों बनाने/पोस्टर डिजाइनिंग/गायन शौक के रूप में करता है। लेकिन उसकी आय का मुख्य का स्त्रोत किसी अन्य माध्यम से होना चाहिए, उसे शौकिया माना जाएगा।

आकर्षक नगद पुरस्कार से सम्मानित 

प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष तीन विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक श्रेणी में एक स्पेशल मेशन श्रेणी के तहत भी नगद पुरस्कार दिए जायेंगे। संस्थागत श्रेणी में चार स्पेशल मेशन होंगे। जबकि व्यावसायिक और शौकिया श्रेणी में भी तीन-तीन स्पेशल पुरस्कार होंगे। विभिन्न श्रेणियों और प्रविष्टियों पर निर्णय भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा गठित एक ज्यूरी द्वारा किया जाएगा। प्रविष्टियों के मूल्यांकन के दावों से संबंधित किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

प्रतियोगिता संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आवेदकों के सुविधा के लिए प्रतियोगिता की वेबसाइट https://ecisveep.nic.in/contest/  पर प्रतियोगिता संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, नियम और शर्तें दी गई है। प्रतिभागी 31 मार्च 2022 तक अपनी प्रविष्टियों को विवरण के साथ  voter-contest@eci.gov.in    पर ई-मेल कर सकते हैं। प्रतिभागियों की ई-मेल में अपनी प्रतियोगिता विषय और श्रेणी का स्पष्ट रूप से उल्लेख करना होगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.