Media24Media.com: गर्मी में इस तरह लू से बचें, आप और आपके परिवार को बीमार कर सकता है लू

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गर्मी में इस तरह लू से बचें, आप और आपके परिवार को बीमार कर सकता है लू

Document Thumbnail

रायपुर: गर्मियों के मौसम में लू लगने से बीमार होने के कई मामले आते हैं। कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर इससे बचा जा सकता है। ग्रीष्म ऋतु में लू चलना आम बात है। इस मौसम में तेज धूप और गर्मी के कारण लू लगने की संभावना रहती है। लू लगने का प्रमुख कारण शरीर में नमक और पानी की कमी होना है। पसीने के रूप में शरीर से नमक और पानी का बड़ा हिस्सा बाहर निकल जाता है और खून में गर्मी बढ़ जाती है।

लू लगना खतरनाक और जानलेवा भी हो सकता है। शरीर में कुछ लक्षणों के आधार पर जाना जा सकता है कि हमें लू लग गई है या नहीं। बहुत तेज बुखार आना, सिर भारी लगना, शरीर से पसीना न निकलना, उल्टी होना, हाथ-पैर में दर्द होना, त्वचा का सूखा, गर्म और लाल होना, चक्कर समेत बेहोशी आना इसके लक्षण हैं।

लू से इस तरह करें बचाव 

कुछ सामान्य उपाय अपनाकर लू से बचा जा सकता है। गर्मियों में पानी और अन्य तरल पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। सफेद या हल्के रंग का सूती कपड़ा पहनें। धूप के चश्मे, टोपी या छाते का प्रयोग करें। धूप में बाहर निकलने से बचें। अगर धूप में निकलना जरूरी हो तो खाली पेट घर से बाहर न निकलें। गर्मी के दिनों में जल्द पचने वाला भोजन करना चाहिए और दिन में बार-बार पानी का सेवन करते रहना चाहिए। 

लक्षण दिखने पर तुरंत जाएं अस्पताल

नाक और कान को ढंककर या लपेटकर निकलें। धूप के चश्मे, टोपी और छाता का इस्तेमाल करें। मौसमी फलों जैसे तरबूज, अंगूर, खरबूजे का सेवन भी लू से बचाव में लाभदायक रहता है। लू के लक्षण होने पर तुरंत अपने नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र जाएं या मितानिन से संपर्क करें।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.