Media24Media.com: सिर्फ एक साल के अंदर होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के 31 छात्रों को 5 स्टार होटलों में मिली नौकरी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सिर्फ एक साल के अंदर होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के 31 छात्रों को 5 स्टार होटलों में मिली नौकरी

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के 31 छात्रों का प्लेसमेंट पांच सितारा होटलों में हुआ है। सालों से बंद रहने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर बीते साल इंस्टीट्यूट को दोबारा शुरू किया गया है। एक ही साल में इस इंस्टीट्यूट ने सफलता के नए सोपान तय किए हैं।

इंस्टीट्यूट में BSC होटल मैनेजमेंट और डिप्लोमा होटल मैनेजमेंट समेत कुल 116 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इंस्टीट्यूट की सफलता इसी बात से आंकी जा सकती है कि पांच सितारा होटल मैरिएट ने 12 और होटल सयाजी ने 19 इस प्रकार कुल 31 छात्रों को नौकरी का प्रस्ताव दिया है। इंस्टीट्यूट की प्राचार्या रेखा शुक्ला ने बताया कि इंस्टीट्यूट की बातचीत अन्य कई होटलों के साथ चल रही है। 

युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे

इन होटलों ने भी इंस्टीट्यूट के छात्रों को नौकरी देने की पेशकश की है। मेफेयर होटल लगातार इंस्टीट्यूट के छात्रों को अपने होटल में इंटर्नशिप के लिए बुलाता रहता है। छत्तीसगढ़ का होटल मैनेजमेंट युवाओं को रोजगार के नए अवसर उप्लब्ध कराने में नित नई सफलताएं अर्जित कर रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.