Media24Media.com: कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी, 72.81 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी, 72.81 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के बाद कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव तेजी से किया जा रहा है। सोमवार तक मिली जानकारी के मुताबिक मिलर्स द्वारा DO और TO के माध्यम से 72.81 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। छत्तीसगढ़ राज्य केंद्रीय पूल में चावल जमा कराने के मामले में भी तेजी से काम कर रही है। अब तक 19.64 लाख मीट्रिक टन केंद्रीय पूल में गुणवत्तायुक्त चावल जमा करा चुके हैं। इनमें भारतीय खाद्य निगम में 10.80 लाख मीट्रिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम में 8.83 लाख मीट्रिक टन जमा चावल शामिल है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फैसलों का नतीजा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में इस साल 21.77 लाख किसानों से सुगमता पूर्वक समर्थन मूल्य पर लगभग 98 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई है। खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल पर इस साल धान खरीदी के साथ ही कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव किया जा रहा है। अब तक DO और TO के माध्यम से 72.81 लाख मीट्रिक टन धान का रिकॉर्ड उठाव हो चुका है। 

खाद्य सचिव  वर्मा ने बताया कि 59 लाख 78 हजार मीट्रिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केंद्रों से मिलर्स द्वारा 53 लाख 56 हजार मीट्रिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार 23 लाख 22 हजार मीट्रिक टन धान के परिवहन के लिए टीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 19 लाख 25 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव और कस्टम मिलिंग भी युद्ध स्तर पर जारी है। इस साल केंद्रीय पूल में 61.65 लाख मीट्रिक टन अरवा चावल जमा कराना है। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.