Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कोरोना काल में भी जारी रही उच्च शिक्षा, 2 लाख 67 हजार से भी ज्यादा लिए गए ऑनलाइन क्लासेस

छत्तीसगढ़ सरकार की 3 साल की उपलब्धियों पर साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित विकास प्रदर्शनी को देखने आने वालों का उत्साह देखते ही बनता था। यहां पर सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल में शासकीय योजनाओं की जानकारी के अलावा जैविक उत्पाद-हस्तनिर्मित वस्तुओं की खरीददारी और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेने लोग पहुंच रहे थे। प्रदर्शनी में उच्च शिक्षा विभाग के स्टॉल पर विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध कॉलेजों और पाठ्यक्रमों की जानकारी लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। यहां पर विश्वविद्यालयों में संचालित NSS और खेल से जुड़ी गतिविधियों समेत इनके उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी जा रही थी। इच्छुक विद्यार्थी और पालकगण व्यवसायिक, गैर-व्यवयायिक शिक्षा और नवीन पाठ्यक्रमों की जानकारी लेने यहां पहुंचते रहे।

प्रदर्शनी में उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा किए गए अर्जित उपलब्धियों और प्रयासों को दर्शाया गया है। कोरोना काल के दौरान पढ़ाई बाधा न बने इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर 2 लाख 67 हजार 500 से भी ज्यादा ऑनलाइन क्लासेस लिए गए हैं। उच्च शिक्षा संस्थानों में सकल नामांकन अनुपात को बढ़ाने, समान रूप से सभी वर्गों को लाभान्वित करने, रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करना और गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य के साथ गठित राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के द्वारा 3 सालों में 421 करोड़ रूपए का अनुदान दिया गया है।

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के प्रारूप का प्रदर्शन

स्टॉल में कॉलेजों के द्वारा किए जा रहे नवाचारों को भी दिखाया गया है। सी. वी. रमन विश्वविद्यालय के छात्रों के द्वारा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के प्रारूप का प्रदर्शन किया गया था। विश्वविद्यालय के सिविल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर त्रिलोकी साहू ने बताया कि यह काफी उपयोगी है इसके जरिए गंदे पानी को साफ किया जा सकता है। खैरागढ़ के इंदिरा गांधी संगीत विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपनी चित्रकारी कला के बदौलत काफी सुर्खिया बटोरी।  

मूर्तिकला निर्माण का भी प्रदर्शन 

छात्रों द्वारा यहां पर लोगों का उनका चित्र बना कर दिखाया जा रहा था। इसके अलावा यहां पर मूर्तिकला निर्माण का भी प्रदर्शन किया गया था। स्टॉल में आए गोमेंन्द्र ठाकुर,  दीपक सोनी, लक्ष्मीकांत ठाकुर और अनिता समेत अन्य विद्यार्थियों ने बताया कि यहां पर कैरियर कोर्सेस के बारे में मिली जानकारी को वे अपने परिचितों और दोस्तों को भी शेयर करेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.