Media24Media.com: ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर सो रहे थे पति-पत्नी, जिंदा जलकर दोनों की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर सो रहे थे पति-पत्नी, जिंदा जलकर दोनों की मौत

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला महासमुंद जिले के सोनासिल्ली गांव का है, जहां जिंदा जलकर पति-पत्नी की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक कड़ाके की ठंड की वजह से दोनों घर के अंदर ही अलाव जलाकर सो रहे थे। इसी अलाव से घर में आग भड़क गई और दोनों आग की चपेट में आ गए। हादसे में घर भी बुरी तरह से जल गया है।  सोनासिल्ली के रहने वाले हीरा धर ठाकुर (उम्र 50) अपनी पत्नी हीरा बाई (उम्र 45) के साथ सोमवार रात को सो रहा था। इलाके में काफी ठंड थी, जिसके चलते दोनों ने घर के अंदर अलाव जलाकर रखा था।  

खाना खाने के बाद दोनों सो गए थे। इसी बीच घर में आग लग गई, जिसकी चपेट में दोनों पति-पत्नी आ गए। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गई। दोनों कुछ कर पाते कि इससे पहले ही दोनों काफी झुलस गए थे। बताया गया कि हीरा धर ने अपने आप को बचाने की कोशिश भी की, वो भागता हुआ घर की बाड़ी की तरफ भी गया था, लेकिन वो काफी जल चुका था, जिसके चलते वो वहीं पर गिर गया। इधर, आग की लपटें इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोगों को भी इसकी खबर लग गई। सभी मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों के मुताबिक अंदर आग लगी हुई थी। दोनों बुरी तरह झुलस गए थे। घटना के बाद तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं आसपास के लोगों ने आग बुझाने भी कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत ही रायपुर ले जाया गया, जहां महिला की रास्ते में और उसके पति की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों पति-पत्नी जीवन गुजारने के लिए मजदूरी करते थे। उनकी कोई संतान भी नहीं थी। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.