Media24Media.com: कांग्रेस सदस्यता महाअभियान में तेजी लाने ब्लॉक स्तरीय प्रभारी नियुक्त, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने जारी की सूची

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कांग्रेस सदस्यता महाअभियान में तेजी लाने ब्लॉक स्तरीय प्रभारी नियुक्त, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने जारी की सूची

Document Thumbnail

महासमुंद। कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। AICC के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में सदस्यता अभियान जोरों से चल रही है।  इसी कड़ी में महासमुंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने बताया कि जिला में कांग्रेस सदस्यता महाभियान चलाया जा रहा है।  ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया है। सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी के साथ बैठक कर के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के दिशा में काम कर रहे हैं।

डॉ रश्मि चंद्राकर ने बताया कि पूर्व में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित किया गया था। जहां पर सदस्यता बुक बांटा गया है तथा कांग्रेस पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में कांग्रेस सदस्यता महाभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया गया है। डॉ रश्मि चंद्राकर द्वारा कांग्रेस सदस्यता अभियान प्रभारियों के नामों की घोषणा किया। प्रभारियों को सदस्यता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया गया। 

इनकी हुई नियुक्ति

महासमुंद शहर ब्लॉक  कुलवंत खनूजा, राजू साहू,  महासमुंद ग्रामीण ब्लॉक अरविंदर छाबड़ा, अरूण चंद्राकर,  झलप-पटेवा-सिरपुर ब्लॉक अंकित अग्रवाल, लेडगा राम साहू,  पिथोरा ब्लॉक मोहित ध्रुव, आलोक कानुनगो, सांकरा ब्लॉक अमृत पटेल, अतादानी,  बसना ब्लॉक देवेश निषाद, इश्तियाक खैरानी, सरायपाली शहर ब्लॉक मंजित सलूजा और दीपक शर्मा को नियुक्त किया गया है। 

रीति-नीति को आगे बढ़ाने की अपील 

सरायपाली ग्रामीण ब्लॉक गणेश शर्मा, ज़फ़र उल्ला खान, भंवरपुर ब्लॉक लक्ष्मी कांत सोनी, रतन बंजारे, छुईपाली ब्लॉक मंदाकिनी साहू, पुनित चौहान, बागबाहरा शहर ब्लॉक सोमेश दवे, तेजन चंद्राकर, बागबाहरा ग्रामीण ब्लॉक अजय नंद, देवानंद निर्मलकर, कोमाखान ब्लॉक राजू यादव, उत्तम राणा को नियुक्त किया गया है। डॉ रश्मि चन्द्राकर ने सभी प्रभारियो से अपने अपने ब्लॉक में बैठक लेकर ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकर्ताओ से चर्चा करके सदस्यता अभियान में तेजी लाने व कांग्रेस की रीति-नीति को आगे बढ़ाने की अपील की है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.