Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में 19 IAS अफसरों को मिला प्रमोशन, 51 DSP का ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ सरकार (Government of Chhattisgarh) ने 2006 बैच के 7 IAS अफसरों सचिव पद पर प्रमोशन दिया है। वहीं 2009 बैच के 12 IAS अधिकारियों को प्रवर श्रेणी का वेतनमान दिया गया है। हालांकि सभी की पोस्टिंग यथावत रहेगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रमोशन आदेश जारी किया है, जिसमें IAS अंकित आनंद, IAS पी दयानंद, IAS सीआर प्रसन्ना, IAS एलेक्स पॉल मेनन, IAS भुवनेश यादव और IAS एस भारतीदास का नाम शामिल है। इन 6 अफसरों को सचिव बनाया गया है। इसके अलावा वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत IAS श्रुति सिंह को भी प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। इस तरह राज्य सरकार ने 7 IAS अधिकारियों का प्रमोशन किया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के आवंटन साल 2006 बैच के इन अधिकारियों को 16 साल की सेवा पूरी करने के फलस्वरूप 01 जनवरी 2022 से सेवा के अधिसमय वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-14 में इस शर्त के साथ पदोन्नत करता है कि वे मध्य कैरियर प्रशिक्षण (चरण- IV) में अनिवार्य रूप से भाग लेंगे। अधिकारियों को पदोन्नति के बाद तालिका के कॉलम 4 में उनके नाम के सम्मुख दर्शित पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश पदस्थ करता है।



श्रुति सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में अंत संवर्गीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं, जिसको उनसे कनिष्ठ अधिकारी पी. दयानंद के अधिसमय वेतनमान में पदोन्नति के दिनांक से अधिसमय वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-14 में प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान करता है। पी. दयानंद द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन समेत अन्य जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिसमय वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।  

6 IFS अफसरों को मिली पदोन्नति 

वहीं छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के आवंटन साल 2009 बैच के 12 अधिकारियों को प्रमोशन दिया है। जारी आदेश के अनुसार आवंटन से 13 साल की सेवा पूर्ण कर लेने के फलस्वरूप दिनांक 01 जनवरी 2022 से सेवा के प्रवर श्रेणी वेतनमान  पे मैट्रिक्स लेवल-13 में नियुक्त करते हुए उनके नाम के सम्मुख दर्शित नवीन पदस्थापना पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ किया है। 


वहीं छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अवर सचिव आरके चंचलानी ने IFS अफसरों का प्रमोशन आदेश जारी किया है। इसमें SSD बड़गैय्या और राजेश कुमार चंदेले समेत 6 IFS अफसरों का नाम शामिल है।


51 DSP के तबादले  

इधर, राज्य सरकार ने  51  DSP का ट्रांसफर और पोस्टिंग की है, जिसमें 33 ट्रेनी DSP भी शामिल हैं। इस लिस्ट में आधे से ज्यादा लोगों को बस्तर संभाग में पोस्टिंग मिली है।








Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.