Media24Media.com: IED ब्लास्ट में SSB के 3 जावन घायल, SP ने की पुष्टि

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

IED ब्लास्ट में SSB के 3 जावन घायल, SP ने की पुष्टि

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना हरकत की खबरें आए दिन सामने आती रहती है। वहीं कई बार इसका खामियाजा हमारे सूरक्षाबल के जवानों को भुगतना पड़ता है। नक्सलियों ने शुक्रवार को कांकेर (3 CRPF jawan injured in Kanker) में नक्सलियों ने ऐसे ही कायराना करतूत को अंजाम दिया है। दरअसल, जिले के कोसरोंडा शिविर के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है, जिसकी चपेट में आने से सर्चिंग कर लौट रहे SSB के 3 जवान घायल हो गए हैं। फिलहाल ब्लास्ट की चपेट में आए घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सुबह IED ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग भी की थी, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। जवानों और नक्सलियों के बीच करीब 15 से 20 मिनट तक मुठभेड़ चली थी। घटना की पुष्टि कांकेर SP शलभ सिन्हा ने की है। ताड़ोकी थाना क्षेत्र के कोसरुंडा कैंप के जवान रोज की तरह शुक्रवार को भी इलाके की सर्चिंग के लिए निकले थे। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने पहले से ही IED प्लांट कर रखा थी। सर्चिंग के दौरान SSB के 1 जवान जीपी सुरेंद्र का पैर IED पर आने से जोर का धमाका हुआ। जवान के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। 

ब्लास्ट के कुछ देर बाद नदी के दूसरे छोर पर पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायर करना शुरू कर दिया। जवानों ने भी नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भाग गए। घटना स्थल की सर्चिंग कर लौट रहे 3 जवान IED की चपेट में आने से घायल हो गए हैं। 

कुछ दिन पहले जवान हुआ था शहीद

इससे पहले छत्तीसगढ़ के ही सुकमा में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक CRPF का जवान शहीद हो गया था। सुकमा जिले के किस्ताराम इलाके में मुठभेड़ के दौरान IED ब्लास्ट हुआ था, जिसकी चपेट में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया था। बाद में इलाज के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। CRPF के जवान विशेष अभियान पर थे। इसी दौरान इलाके में IED ब्लास्ट हो गया था। SP सुनील शर्मा ने बताया था कि किस्ताराम के पालाचमा की पहाड़ियों में कोबरा 208 बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई> इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों की मौत और कई घायल हुए हैं। इस एनकाउंटर में कोबरा बटालियन का एक जवान भी शहीद हुआ।

नक्सलियों ने की थी ग्रामीण की हत्या

वहीं कुछ दिन पहले कांकेर जिले में ही नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी थी। युवक जब बाजार में था, तभी नक्सलियों का एक दल वहां पहुंचा और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को आशंका है कि नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में बघेल की हत्या की है। नक्सलियों ने बदरंगी गांव के बाजार में महेश बघेल की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.