Media24Media.com: पुलिस ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को किया नाकाम, 15 IED कुकर बम बरामद

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पुलिस ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को किया नाकाम, 15 IED कुकर बम बरामद

Document Thumbnail

झारखंड में नक्सलियों की कायराना हरकत की खबरें आए दिन सामने आती रहती है, लेकिन झारखंड की सरायकेला पुलिस ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। दरअसल, पुलिस ने 15 IED बम बरामद किया है। कुचाई थाना क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की टीम सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान कडे रंगो पहाड़ी से डेढ़ किलोमीटर पश्चिम दिशा में जंगली रास्तों में 15 IED बम लगाया गया था। नक्सलियों ने बम को जमीन के अंदर छिपाकर लगाया था। वो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, लेकिन सरायकेला में नक्सलियों की साजिश को पुलिस ने नाकाम करते हुए 15 IED कुकर बम बरामद कर नष्ट कर दिया। बता दें कि NIA ने कोलकाता से नक्सलियों को मदद करने वाले एक बिजनेसमैन को गिरफ्तार किया।

सरायकेला में 15 IED कुकर बम बरामद होने के बाद नक्सलियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान जारी है। सरायकेला में IED बम बरामद होने से इलाके में हड़कंप है। इस मामले की जांच भी की जा रही है। सुरक्षा बलों ने जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए 15 बम बरामद किए हैं। ये सभी बम प्रेशर कुकर में रखे गए थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान सभी विस्फोटक को नष्ट कर दिया गया है।

जमीन के अंदर छिपाया गया था बम

पुलिस की ओर से अब तक इस बारे में बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से ये बम लगाए गए थे। बता दें कि पुलिस की ओर से कुचाई थाना क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कडे रंगो पहाड़ी से डेढ़ किलोमीटर पश्चिम दिशा में जंगली रास्तों में जमीन के अंदर से यह बम बरामद लगाए गए थे। जांच के दौरान सुरक्षा बलों को इसकी जानकारी मिल गई। इसके बाद जमीन के अंदर गड्‌ढ़ा कर सभी बम निकाले गए। 

 टीम चला रही सर्च अभियान

जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों की बढ़ी गतिविधियों से घबराए नक्सलियों की ओर से अपने बचाव में यह विस्फोटक लगाए गए थे। अगर सर्च अभियान में समय रहते इनके बारे में सुरक्षा बलों को जानकारी नहीं मिलती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। कोल्हान प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में बीते कुछ समय में भाकपा माओवादी संगठन की गतिविधियां काफी बढ़ी हुई हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस और CRPF की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.