Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मंजिल पाने के लिए आपको खुद से वादा करना है ना कि दूसरों से: कलेक्टर

युवा संवाद कार्यक्रम में सूरजपुर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने अपने लक्ष्य को किस तरह हासिल करना है और जीवन में सफल कैसे बनना है इसके लिए कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर गौरव कुमार सिंह और जिला CEO राहुल देव से संवाद कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। वहीं कलेक्टर और CEO ने अपने जीवन के अनुभव को साझा करते हुए बच्चों से संवाद किया और कन्या हाई स्कूल की छात्राओं को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की बात कही।

कलेक्टर ने मार्गदर्शन देते हुए बताया कि हर किसी के मां-बाप चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई-लिखाई में अच्छे नंबर लाए। मेरा बच्चा अपने जीवन में कुछ नाम करे तो उनके सपनों को साकार करने लिए आपको मेहनत करनी हैं। साथ ही युवा संवाद में चर्चा करते हुए कलेक्टर ने बच्चों के मन को टटोलते हुए पूछा कि आप सभी एक ही कक्षा पढ़ते है, आपको वही शिक्षक पढ़ाते है सारी चीजे वहीं फिर आपमें से ही कोई प्रथम आता है और कोई बच्चा फेल हो जाता है। बच्चों ने जवाब में बताया कि ज्यादा मेहनत, पढ़ाई में दिलचस्पी के कारण ऐसा होता है। कलेक्टर ने कहा कि आपने ठीक कहा सफल वही होता है जो ज्यादा मेहनत करता है और मोर स्टडी मोर कन्फ्यूजन के बारे में भी विस्तार से बताया कि विषय में आपकी दिलचस्पी तभी बढ़ेगी जब आप उसको समय देंगे।

आपसे ज्यादा आपको कोई और जज नहीं कर सकता। जोखिम लेने से कभी पीछ मत हटो, जोखिम ही आपको सफलता के रास्ते दिखाएगा। इसके लिए आपको अपने आप पर विश्वास बनाकर रखना होगा और कड़ी मेहनत करनी होगी। CEO ने अपने पढ़ाई के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि उन्हें अंग्रेजी नहीं आती तो कई स्कूलों में उन्हें दाखिला नहीं मिला। अगर आप ठान ले तो सब कुछ मुमकिन है, दुनिया कितना भी ठुकराए आपे उससे लड़ना होगा। आप कितना प्रतिभावान है यह तय करने के लिए कोई भाषा इसका पैमाना नहीं हो सकता है। सिखने से सब कुछ सिखा जा सकता है।

विभिन्न प्रकार की योजनाओं की दी गई जानकारी

उन्होंने बताया कि मेधावी छात्रों के लिए सरकार में विभिन्न प्रकार की योजनाएं है जिसका लाभ आप ले सकते हैं, जो छात्र पढ़ना चाहते है वे चुनौतियों में रास्ता तलाश लेते हैं और सफल होते हैं। हमारे आप पास संसाधन की कमी नहीं है बल्कि कमी है तो हमारे दृढ़ सकल्प में, हमारी इच्छा शक्ति में और हम अपने लक्ष्य के प्रति कितना समर्पण रखते हैं।  किसी चीज को पाने के लिए पागलन होना चाहिए। आपके अंदर ऐसी ललक हो कि उसे पाकर ही रहना है।

नंबर किया गया फ्लैश 

इसी कड़ी में बच्चों को जनसंवाद कक्ष, वार रूम कम कैरियर संवाद कक्ष, कलेक्टर कार्यालय कक्ष और कलेक्टर कोर्ट रूम का भ्रमण कराते हुए विभिन्न विभागों की कार्ययोजनाओं के बारे में बताया गया। कैरियर संवाद कक्ष के लिए एक नंबर फ्लैश किया गया है 8817264311 जिस पर संपर्क कर बच्चे कैरियर से संबंधित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

बच्चों का बढ़ाया गया मनोबल

बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए मल्टीप्लेक्स में सिनेमा दिखाया गया। साथ ही चिरंजीवी सूरजपुर कार्यक्रम का अवलोकन कराते हुए बच्चों को जिला प्रशासन द्वारा संचालित निशुल्क अरूणोदय कोचिंग सेंटर में अध्ययनरत छात्रों से रूबरू कराते हुए बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के प्रमुख नोडल अधिकारी चंद्रबेश सिंह सिसोदिया, हिना टंडन नायब तहसीलदार, DEO विनोद रॉय, DMC शशीकांत सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल समेत स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.