Media24Media.com: स्कूल के बच्चों ने कर दिखाया कमाल, वैक्सीन लगाने या नहीं लगाने वालों का सर्वे करके बना लिया रिकॉर्ड

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

स्कूल के बच्चों ने कर दिखाया कमाल, वैक्सीन लगाने या नहीं लगाने वालों का सर्वे करके बना लिया रिकॉर्ड

Document Thumbnail

महासमुंद: आज जहां पूरी दुनिया कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव से बचने के लिए प्रयासरत है। बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, इस बीच शासकीय उच्च प्राथमिक शाला खट्टा के बच्चों ने गाँव में वैक्सीन लगाने और नहीं लगाने वाले व्यक्तियों का सर्वे करके एक मिशाल कायम कर दिया है। अब विद्यालय स्तर पर रिकार्ड संधारित करके उन्हें वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 

बता दें कि महासमुंद जिले के कलेक्टर द्वारा जिले में विद्यालय स्तर पर बच्चों के माध्यम से लोगों में जागरूकता के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन का निर्देश दिया गया था। जिसका शीर्षक था -“दूसरा डोज क्यों जरूरी है?”  इसका प्रभाव ये हुआ कि संस्था के बच्चों ने निबंध लेखन में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। उससे भी आगे बढ़कर उन्होंने गाँव में वैक्सीन लगाने या नहीं लगाने वाले व्यक्तियों सहित शौचालय की उपलब्धता का सर्वे करके एक रिकार्ड संधारित कर लिया है।  अब ऐसे लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कक्षा छठवीं से आठवीं में पढ़ने वाले बच्चों ने गांव भ्रमण कर गांव के लगभग आधे क्षेत्र को कवर करते हुए 163 परिवारों का सर्वे किया। उनके घरों में शौचालय तथा वैक्सीन के प्रथम व द्वितीय डोज लगाने वाले एवं वैक्सीन नहीं लगाने वाले व्यक्तियों की जानकारी संकलित कर ली। सर्वे से प्राप्त परिणाम के अनुसार 163 परिवारों में से 22 परिवारों में पृथक से शौचालय निर्माण आवश्यक है। इन परिवारों के कुल 682 लोगों में से 435 लोगों को वैक्सीन का दोनों डोज और 226 लोगों को प्रथम डोज लगाया जा चुका है। 

21 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाया जाना शेष है। इनमें कुछ लोग लम्बी बीमारी या गाँव से बाहर होने के कारण वैक्सीन की डोज नहीं ले सके हैं। संस्था के प्रधानपाठक ओम नारायण शर्मा सहित शिक्षक फिरेन्द्र कुमार पटेल, लीलाधर कर्ष ने बच्चों द्वारा किये गए सर्वे कार्य के माध्यम से कोरोना महामारी से बचाव की दिशा में किये गए कार्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.