Media24Media.com: नदी में डूबने से एक शिक्षक समेत 5 छात्रों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नदी में डूबने से एक शिक्षक समेत 5 छात्रों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

Document Thumbnail

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां शिक्षक समेत 5 छात्रों की डूबने से मौत हो गई। छात्र अपने शिक्षक के साथ नदी में नहाने के लिए गए थे। जानकारी के मुताबिक अच्छामपेट मंडल के मादीपाडू गांव के पास स्थित वेद पाठशाला में पढ़ाई कर रहे 5 छात्र और एक शिक्षक कृष्णा नदी में नहाने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि उन्हें तैरना नहीं आता था और नदी का बहाव काफी तेज होने के चलते वो डूब गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद कृष्ण नदी के आस-पास लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और विशेष तैराकों की टीम ने बचाव अभियान चलाया, जिसमें घंटों की मशक्कत के बाद सभी 5 छात्रों और शिक्षक के शव को नदी से निकाला गया। बताया जा रहा है कि मृतक छात्रों में 3 छात्र उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। जबकि 2 छात्र मध्य प्रदेश के और एक शिक्षक नारसरावपेटा के रहने वाले थे।

18 सितंबर को 7 लड़कियों की हुई थीं मौत

वहीं 18 सितंबर को झारखंड के लातेहर जिले में करम डाली विसर्जन के दौरान डूबने से 7 लड़कियों की मौत हो गई थी। जिला कलेक्टर अबू इमरान ने मौतों की पुष्टि की थी। दरअसल, 10 लड़कियों की टोली करमा डाल को विसर्जित करने गई थी। इस दौरान तालाब से डूबने से 7 लड़कियों की मौत हो गई। मरने वाली सभी लड़कियों की उम्र 12 से 20 साल की थी। इनमें से 6 लड़कियां एक ही परिवार की थीं। वहीं घटना को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोक व्यक्त किया था। 

लगातार हो रहे हादसे

बता दें कि बीते महीनों पहले झारखंड के लातेहार जिले में डैम में डूबकर 3 सगे भाइयों की मौत हो गई थी। मछली मारने के दौरान यह हादसा हुआ था। जानकारी के मुताबिक लातेहार जिले के बालू गांव के पास स्थित डैम में तीनों बच्चे मछली मारने गए थे। इसी दौरान तीनों बच्चों में से एक बच्चा अचानक डूबने लगा। उसे बचाने गए अन्य दोनों बच्चे भी डूब गए। उन्हें डूबता देख वहां मौजूद अन्य बच्चों ने मदद के लिए पुकारना शुरू कर दिया। वहीं बच्चों की आवाज सुनकर गांव वाले भागते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और तीनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.