Media24Media.com: विधायक विनोद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, UP चुनाव के लिए बनाए गए पर्यवेक्षक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

विधायक विनोद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, UP चुनाव के लिए बनाए गए पर्यवेक्षक

Document Thumbnail

महासमुंद। संसदीय सचिव और महासमुन्द विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर को एक बार फिर हाईकमान ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उत्तर प्रदेश के चुनावों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। यूपी चुनाव के लिए बनाए गए पर्यवेक्षकों की दिल्ली में बैठक में शामिल होने  बुधवार की रात संसदीय सचिव चंद्राकर दिल्ली रवाना हुए।

आगामी उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से संसदीय सचिव और विधायक चंद्राकर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पर्यवेक्षकों की आवश्यक 9 दिसंबर को नई दिल्ली में दोपहर 2 बजे आयोजित किया गया। जिसमें संसदीय सचिव चंद्राकर शामिल हुए। बैठक में शामिल होने चंद्राकर बुधवार की रात दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। 

प्रियंका गांधी ने किया संबोधित

बैठक को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने संबोधित किया। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि संसदीय सचिव और विधायक चंद्राकर को इसके पूर्व असम समेत छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनावों में भी हाईकमान द्वारा महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.