Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ के इस जिले में 45 दिन तक बंधक बनाकर महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस गिरफ्त में 9 आरोपी

देश में रेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले का है, जहां एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक महिला के साथ किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही ससुराल वालों ने गैंगरेप किया है। पुलिस ने बताया कि महिला को अकेला पाकर पहले उसके देवर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद 45 दिनों तक बंधक बनाकर उसके ही नाना, फूफा और बड़े ससुर ने रेप किया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुंडा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, 19 नवंबर को महिला ने महिला हेल्प लाइन रायपुर के माध्यम से शिकायत सखी 1 स्टाप सेंटर महिला एवं बाल विकास विभाग बेमेतरा में की थी, लेकिन ये मामला कवर्धा जिले का था। इसलिए इसे कवर्धा के कुंडा थाना में भेज दिया गया था, जिसके बाद से ही पुलिस ने पूरे केस में जांच की है। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी 18 जनवरी 2020 को कुंआमालगी के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के दौरान उसके मायके वालों ने हैसियत के हिसाब से सब कुछ दिया था, लेकिन शादी के 3 दिन बाद से ही उसके ससुराल उसे प्रताड़ित करने लगे थे। 

महिला ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप

महिला ने बताया कि पति, ससुर, सास, देवर उसे बार-बार ये कहकर परेशान किया करते थे कि हमें शादी में दहेज नहीं मिला है। इसके अलावा वो मारपीट भी करने लगे थे। वहीं इस मामले में बात तब से और बिगड़ने लगी जब फरवरी 2020 में महिला के देवर ने उसके साथ रेप किया। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर डोमन ने उसके साथ रेप किया। महिला ने बताया कि देवर के अलावा उसके बड़े ससुर, नाना ससुर और फूफा ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। उसने बताया कि 21 फरवरी 2021 से इन सभी ने उसे बंधक बना लिया था और बार-बार रेप करते रहे। ससुराल वालों ने भी उनका साथ दिया। बार-बार मना करने के बाद भी वह उसे डराते-धमकाते रहे।

25 दिसंबर को सामने आया मामला 

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और शनिवार को पूरे मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति, ससुर, सास, देवर ससुर, बड़े ससुर, और फूफा ससुर को गिरफ्तार किया है।

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2019 में हर दिन बलात्कार के 88 मामले दर्ज किए गए। साल 2019 में देश में बलात्कार के कुल 32 हजार 033 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 फीसदी पीड़ित दलित समुदाय से हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.