Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गोठान से समृद्ध हो रहे हैं गांव-गरीब और किसान: डॉ रश्मि

महासमुंद। छत्तीसगढ़  सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के तहत  बने पिथौरा ब्लाक के ग्राम राजासेवइया गोठान का कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यह सरकार की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी योजना है। इससे गौ पालकों को, ग्रामीण अंचल के महिला स्व सहायता समूह को सीधा लाभ मिल रहा है। 

भूपेश सरकार की इस योजना की वजह से आज गौ माता को भरपेट चारा मिल पा रहा है। ग्रामीण अंचल के महिला स्व सहायता समूह गौठान में गोबर से अगरबत्ती, कंडा जैसे अनेक चीजों का निर्माण कर रहे हैं। सरकार गौ पालकों और आम जनता से 2 रुपये प्रतिकिलो में गोबर की खरीदी कर रही है। गौठान में गोबर से कंपोस्ट खाद का भी उत्पादन किया जा रहा है। फसलों का नुकसान किसानों की सबसे बड़ी समस्याएं थी, गोठान के निर्माण से इस समस्या का भी निराकरण हो गया।  

 प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि के लिए फैसला

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहर से गांव तक विकास की गंगा बहाई है। मुख्यमंत्री के सोच पर हम गर्व करते हैं उन्होंने हमेशा प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि के लिए निर्णय लिया है। निरीक्षण के दौरान मुख्य रुप से बसना विधानसभा बूथ प्रबंधक प्रभारी दाऊ लाल चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा, ममता चंद्राकर और नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव, ठाकुर अनंत सिंह वर्मा, राजू सोनी, बबलू सोनी और अभय सोनवानी, गौतम साहू, अनुज अग्रवाल, पुष्पराज, जयंत सिन्हा  उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.