Media24Media.com: बाढ़ ने फिर बरपाया कहर, अब तक 11 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लोग लापता

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बाढ़ ने फिर बरपाया कहर, अब तक 11 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लोग लापता

Document Thumbnail

आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में अचानक आई बाढ़ ने जमकर कहर बरपाया है। बाढ़ की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 50 से ज्यादा लापता है। वहीं राजमपेटा में अन्नामय्या बांध ढह गया है और चेयेरु और पेंचा नदियां उफान पर हैं। कडप्पा में राजमपेटा के पड़ोसी इलाके बाढ़ के पानी से भरे हुए हैं। कडप्पा-तिरुपति राजमार्ग कटा हुआ है। राज्य की 3 परिवहन बसें बाढ़ के पानी में डूब गईं है। ये बसें बाढ़ के पानी में फंसे स्थानीय लोगों को लेकर जा रही थीं। नंदुलुरु में एक और बस बाढ़ के पानी में डूब गई। वहीं अब तक 11 शव बरामद किया गया है। 50 से ज्यादा लापता लोगों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।   

जानकारी के मुताबिक ये लोग बस में ही सवार थे। पुलिस और NDRF की टीम लोगों को ढूंढने के लिए ऑपरेशन चला रही है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण हुई भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं और इससे चित्तूर और कडप्पा में कई सालों की सबसे भयानक बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री वाय एस जगन मोहन रेड्डी ने बारिश से प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की और उन्हें राहत-बचाव के उपाय करने का निर्देश दिया।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

उन्होंने अधिकारियों ने कहा कि अन्नामय्या परियोजना बांध के टूटने से अचानक बाढ़ आ गई। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शिव मंदिर में पूजा कर रहे कई श्रद्धालु अचानक बाढ़ में फंस गए और बह गए। लापता लोगों को खोजने के लिए बचाव अभियान जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के लिए अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यहां भारी बारिश की संभावना है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.