Media24Media.com: Andhra Pradesh floods

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Andhra Pradesh floods. Show all posts
Showing posts with label Andhra Pradesh floods. Show all posts

बारिश और बाढ़ का कहर जारी, 3 मंजिला इमारत गिरने से 3 बच्चों समेत 4 की मौत

No comments Document Thumbnail

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। इसी बीच बारिश के कारण अनंतपुर जिले के कादिरी कस्बे में एक पुरानी 3 मंजिला इमारत गिर गई, जिसमें 3 बच्चों और एक वृद्ध महिला समेत चार की मौत हो गई। मकान गिरने की घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।  बता दें कि शुक्रवार को रायलसीमा के तीन जिलों और एक दक्षिणी तटीय जिले में 20 सेंटीमीटर तक भारी बारिश होने से भयंकर तबाही हुई है।

बाढ़ की घटनाओं की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। वहीं कडप्पा और चित्तूर जिलों में भीषण बाढ़ के कारण अब भी कई लोग लापता हैं। आंध्र प्रदेश सरकार के अधिकारियों के अनुसार अब भी 30 लोग लापता हैं।  मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी ने कडप्पा, अनंतपुरामु और चित्तूर जिलों में क्षति का आकलन करने के लिए हवाई सर्वेक्षण किया। वहीं वायुसेना, SDRF और अग्निशमन विभाग के कर्मियों की ओर से राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। राज्य में भारी बारिश के कारण बने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी से फोन पर बात की और स्थिति के बारे में जानकारी ली। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने राज्य को सभी सहायता पहुंचाने का वादा किया।  

कडप्पा एयरपोर्ट 25 नवंबर तक बंद 

बाढ़ ने कई जगहों पर सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। वहीं इस बाढ़ की वजह से रेल, सड़क और हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है। जानकारी के मुताबिक कडप्पा एयरपोर्ट 25 नवंबर तक बंद रहेगा। बारिश की वजह से तमिलनाडु और केरल में भी व्यवधान पैदा हुआ है। केरल के पथानामथिट्टा जिले में, पंबा नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण कल पंबा और सबरीमाला की तीर्थयात्रा पर रोक लगा दी गई है।

मुआवजे का ऐलान

सरकार ने बाढ़ में मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ से नेल्लोर जिला भी काफी प्रभावित हुआ है। जहां पेन्नार नदी के जलस्तर में बढोत्तरी के के कारण शनिवार को कई गांव जलमग्न हो गए। आधिकारिक ने बताया कि एसपीएस नेल्लोर जिले में हजारों लोगों को राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया है।  भारी बारिश के कारण उफनती नदियों और नहरों से कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। कई जगहों पर सड़कें टूट गई हैं। भारी बारिश के कारण जनजीवन पटरी से उतर गया है।  

बाढ़ ने फिर बरपाया कहर, अब तक 11 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लोग लापता

No comments Document Thumbnail

आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में अचानक आई बाढ़ ने जमकर कहर बरपाया है। बाढ़ की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 50 से ज्यादा लापता है। वहीं राजमपेटा में अन्नामय्या बांध ढह गया है और चेयेरु और पेंचा नदियां उफान पर हैं। कडप्पा में राजमपेटा के पड़ोसी इलाके बाढ़ के पानी से भरे हुए हैं। कडप्पा-तिरुपति राजमार्ग कटा हुआ है। राज्य की 3 परिवहन बसें बाढ़ के पानी में डूब गईं है। ये बसें बाढ़ के पानी में फंसे स्थानीय लोगों को लेकर जा रही थीं। नंदुलुरु में एक और बस बाढ़ के पानी में डूब गई। वहीं अब तक 11 शव बरामद किया गया है। 50 से ज्यादा लापता लोगों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।   

जानकारी के मुताबिक ये लोग बस में ही सवार थे। पुलिस और NDRF की टीम लोगों को ढूंढने के लिए ऑपरेशन चला रही है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण हुई भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं और इससे चित्तूर और कडप्पा में कई सालों की सबसे भयानक बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री वाय एस जगन मोहन रेड्डी ने बारिश से प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की और उन्हें राहत-बचाव के उपाय करने का निर्देश दिया।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

उन्होंने अधिकारियों ने कहा कि अन्नामय्या परियोजना बांध के टूटने से अचानक बाढ़ आ गई। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शिव मंदिर में पूजा कर रहे कई श्रद्धालु अचानक बाढ़ में फंस गए और बह गए। लापता लोगों को खोजने के लिए बचाव अभियान जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के लिए अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यहां भारी बारिश की संभावना है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.