Media24Media.com: धनतेरस-दीपावली के मौके पर छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाइल सेक्टर में आया जबरदस्त उछाल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

धनतेरस-दीपावली के मौके पर छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाइल सेक्टर में आया जबरदस्त उछाल

Document Thumbnail

कोरोना की लगातार संभलती परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ में इस साल भी धनतेरस और दीपावली के दौरान ऑटोमोबाइल सेक्टर (automobile sector) में अच्छा उछाल आया है। बीते साल की तुलना में इस साल दीपावली के दौरान प्रदेश में वाहनों के पंजीयन में 17.17 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कृषि क्षेत्र में उपयोग किए जाने वाले ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और व्यवसायिक ट्रैक्टर की खरीदी बढ़ी है। साथ ही व्यक्तिगत उपयोग के वाहनों, माल वाहक वाहनों की खरीदी में भी अच्छा खासा इजाफा हुआ है।

परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस साल 2021 में दीपावली के दौरान 2 से 6 नवंबर के बीच 13 हजार 706 वाहनों की खरीदी हुई। जबकि साल 2020 में दीपावली के समय 12 से 16 नवंबर के दौरान 11 हजार 697 वाहनों की खरीदी हुई थी। दीपावली के दौरान बीते साल की तुलना में इस साल खरीदे गए वाहनों के पंजीयन में 17.17 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

ऑटोमोबाइल सेक्टर में रही अच्छी रौनक 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदर्शितापूर्ण नीतियों के कारण किसानों, मजदूरों सहित सभी वर्गों के लोगों के लिए रोजगार और आय के अवसर निर्मित हुए। लोगों की जेब में पैसे की आवक बनी रही। इसकी वजह से कोरोना संकट के दौरान लॉकडाउन की परिस्थितियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियां चलती रही। बीते दो सालों में धनतेरस-दीपावली के दौरान भी ऑटोमोबाइल सेक्टर में अच्छी रौनक रही। 

कोरोना के मामले कम होने के कारण आया उछाल

इस साल कोरोना संक्रमण दर अत्यधिक कम होने के कारण बाजार में और भी बड़ा उछाल आया है। कोरोना संकट काल में भी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी का कार्य चलता रहा। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक की दर में बढ़ोतरी, समर्थन मूल्य पर लघु वनोपजों के संग्रहण और वेल्यू एडिशन, महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से लोगों को आय और रोजगार का अच्छा जरिया मिला।

9 हार्वेस्टर और 18 कमर्शियल ट्रैक्टरों की खरीदी 

प्रदेश में साल 2021 में दीपावली के दौरान 607 कृषि कार्य में उपयोग में लाए जाने वाले ट्रैक्टरों की खरीदी की गई। जबकि साल 2020 में दीपावली के दौरान 242 ट्रैक्टरों की खरीदी की गई थी। इसी तरह साल 2021 में 9 हार्वेस्टरों और 18 कमर्शियल ट्रैक्टरों की खरीदी हुई। जबकि बीते साल सिर्फ 1 हार्वेस्टर और 7 कमर्शियल ट्रैक्टरों की खरीदी हुई थी। 

साल 2021 में 1370 कार की खरीदी

इसी तरह साल 2021 में 11 हजार 313 बाइक, स्कूटरों और 153 स्कूटी की खरीदी हुई। जबकि साल 2020 में दीपावली के दौरान 9 हजार 223 बाइक और 31 स्कूटी की खरीदी हुई थी। इसी तरह साल 2021 में निजी उपयोग के लिए 13 ओमनी बस, 11 मैक्सी कैब, 10 मोटर कैब, 19 ई-रिक्शा, 05 ई-रिक्शा विथ कार्ड की खरीदी हुई। बपीते साल 07 ओमनी बस, 01 मैक्सी कैब, 8 मोटर कैब, 13 ई-रिक्शा और 29 ई-रिक्शा विथ कार्ड की खरीदी की गई थी। इसके साथ ही इस साल 2021 में 1370 कार, 140 गुड्स कैरियर वाहन और 23 एक्सेवेटर की खरीदी की गई है।

सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए टीम गठित

कवर्धा कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने जिले के विभिन्न संचार माध्यमों, सोशल मीडिया जिसमें फेसबुक, वॉटसअप और ट्वीटर की निगरानी के लिए जिला स्तरीय सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम का गठन किया है। जिला स्तरीय सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम मे अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी B.S. उइके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, SDM विनय सोनी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मोनिका सिंह परिहार, सूचना विज्ञान अधिकारी नभ वर्मा और ई-जिला प्रबंधक देवेश कुमार सिंह शामिल हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.