Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

'सड़क सुरक्षा-सबकी रक्षा' ऑनलाइन प्रतियोगिता का परिणाम घोषित, दस लोगों को मिलेगा नगद इनाम

Document Thumbnail

रायपुर। 'सड़क सुरक्षा-सबकी रक्षा' ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यातायात नियमों पर आधारित प्रश्नोत्तरी के मीडिया पार्टनर मीडिया24मीडिया था। आयोजक मंडल के महेंद्र कुमार पटेल, आनंदराम साहू ने बताया कि देशभर के विभिन्न राज्यों से हजारों प्रविष्टि आई। सर्वाधिक प्रतिभागी छत्तीसगढ़ से शामिल हुए। बस्तर से लेकर सरगुजा तक, मध्य छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर जागरूकता का परिचय दिया। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार आदि राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

साढ़े तीन हजार से अधिक सही प्रविष्टियों में से 157 लोगों ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इनमें से 10 भाग्यशाली विजेताओं का चयन ऑनलाइन ड्रा निकाल कर किया गया। स्पर्धा में पारदर्शिता के लिए आयोजक मंडल की टीम और उनके करीबी रिश्तेदारों की प्रविष्टियां ड्रा में शामिल नहीं की गई थी। भाग्यशाली विजेताओं को आयोजक मंडल ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित किया  है। इसके साथ ही जनजागरण अभियान का हिस्सा बनने वाले सभी प्रतिभागियों का आयोजक मंडल ने आभार जताया है। 

यातायात नियमों का पालन

पीपला फाउंडेशन के संयोजक महेंद्र पटेल ने आयोजन की सार्थकता बताते हुए कहा कि पुरस्कार तो प्रोत्साहित करने का माध्यम मात्र है। प्रतिभागियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना मुख्य ध्येय रहा। करीब 90 प्रतिशत लोगों ने 90 से 95 प्रतिशत तक अंक अर्जित किया। इस तरह सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरण का अभियान निश्चित ही सफल रहा। यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क हादसों में कमी लाने सभी संकल्प लें। जिससे सड़क सुरक्षा-सबकी रक्षा का यह महत्वपूर्ण अभियान सफल हो सकेगा।

ये हैं प्रतियोगिता के भाग्यशाली विजेता

1. बलबीर नाग, पटवारी-दंतेवाड़ा


2. मोहनी साहू, गृहिणी-बीजापुर


3. प्रज्ञा, 11 वीं की छात्रा,भखारा (धमतरी)


4. ज्योति निषाद, मेडिकल असिस्टेंट राजनांदगांव 


5. योगेश्वर चंद्राकर, किसान-कौंदकेरा (महासमुन्द)


6. विश्राम यादव, शिक्षक- झारा (बागबाहरा)


7. रीतिक कंसारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर-पारागांव (रायपुर) 


8. चांदनी पटेल, स्वास्थ्य कर्मी-तर्रा (गरियाबंद)


9. धनेश बघेल, स्वास्थ्य कर्मी-आरंग


10. महेश पटेल, नगर सैनिक- कसेकेरा (गरियाबंद)

जनजागरण कार्यक्रम के प्रायोजक 

1. मीडिया24 मीडिया.कॉम (डायरेक्टर-आनंदराम साहू)

2.पीपला फाउंडेशन , (संयोजक-महेंद्र कुमार पटेल)

3. राव पाली क्लीनिक-आरंग (संचालक राजू साहू)

4. पटेल होंडा-अभनपुर (संचालक- ईश्वर पटेल)

 5. पप्पू पटेल (उपाध्यक्ष-नगर पंचायत तुमगांव)

6. पटेल ऑटो पार्ट्स-छुरा (संचालक- मनोज पटेल) 

7. प्रकाश पटेल (स्वास्थ्य संयोजक नवागांव,अभनपुर)

8. डार्थी तांडी (प्रधान पाठिका भिलाई,आरंग)

 9.सिद्धि इंटरप्राईजेस-आरंग (संचालक-जीतेन्द्र शुक्ला)

10.आर एल साहू ( सेवानिवृत्त आरआई इमलीभाठा महासमुंद)

इन सभी प्रायोजकों की ओर से ₹1100 का नगद पुरस्कार दस भाग्यशाली विजेताओं को कुल 11000 रुपये प्रदाय किया जा रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.