Media24Media.com: पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, फिर खंभों पर लटकाया शव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, फिर खंभों पर लटकाया शव

Document Thumbnail

बिहार के गया जिले में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत (Naxalites attacks) सामने आई है, जहां के एक सुदूर गांव में नक्सलियों ने 2 महिलाओं समेत एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या कर दी है। साथ ही विस्फोट कर उनका घर उड़ा दिया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के मुताबिक बिहार-झारखंड सीमा के पास डुमरिया थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने शनिवार रात को सरयू सिंह भोक्ता के घर पर हमला किया।

पुलिस के मुताबिक हमले के वक्त भोक्ता अपने घर पर नहीं थे, लेकिन हमलावरों ने उनके 2 बेटों और उनकी पत्नियों को मौत के घात उतार दिया। इसके बाद उनके शवों को गोशाला में बांस के खंभों पर लटका दिया। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों ने उसके बाद बम लग दिया और विस्फोट कर उनके घर को उड़ा दिया। पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने एक पर्चा भी छोड़ा है, जिसमें उन्होंने भोक्ता और उनके परिवार पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया है।

परिवार पर लगाया पुलिस मुखबिरी का आरोप 

भाकपा ने इस पर्चे में दावा किया है कि इस परिवार की मुखबिरी के चलते इस साल मार्च में पुलिस और कोबरा बटालियन ने मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को मार गिराया था और भारी मात्रा में हथियार-गोला-बारूद बदामद किया गया था। ADG ने कहा कि 'गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार घटनास्थल पर डेरा डाले हुए हैं और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान की निगरानी कर रहे हैं। झारखंड से सटे अन्य जिलों के पुलिस प्रमुखों से भी नक्सली गतिविधि के मद्देनजर तलाशी अभियान चलाने को कहा गया है।' नक्सली लगातार ऐसी ही वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.