Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, 4 पेज का सुसाइड नोट बरामद

Document Thumbnail

देश में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। आत्महत्या करने वालों में युवाओं का नाम सबसे ज्यादा सामने आ रहा है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर का है, जहां कांग्रेस विधायक संजय यादव के 16 साल के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। ये हादसा विधायक के हाथी ताल वाले घर पर हुआ है।

पुलिस के मुताबिक विभु ने घर पर रखी लाइसेंसी बंदूक से गुरुवार को खुद को गोली मार ली। परिवार के सदस्य उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजय यादव के बेटे ने आत्महत्या के लिए लाइसेंसी बंदूक का इस्तेमाल किया है। विभु ने खुद को जैसे ही गोली मारी। परिवार के लोग तुरंत वहां पहुंच, लेकिन तब तक विभु बेहोश होकर गिर गया था। घरवाले उसे लेकर अस्पताल गए, लेकिन तब तक विभु की मौत हो चुकी थी।

विभु ने छोड़ा 4 पेज का सुसाइड नोट

संजय यादव जबलपुर में बरगी विधानसभा सीट से विधायक हैं। पुलिस के मुताबिक विभु ने 4 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है, लेकिन सुसाइड नोट में क्या लिखा है पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है। इसलिए आत्महत्या की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने विभु यादव के कमरे को लॉक कर जांच शुरू कर दी है। घटना की खबर मिलते ही कांग्रेस नेता और शुभचिंतक अस्पताल पहुंचे। 

विधायक का छोटा बेटा था मृतक

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री तरुण भनौट, राज्यसभा सांसद विवेक तंखा, भाजपा विधायक इंदु तिवारी समेत भाजपा-कांग्रेस के कई नेताओं ने विधायक संजय यादव के आवास पर पहुंचकर सांत्वना दी। वहीं भारी भीड़ को देखकर अस्पताल के बाहर पुलिस बल को तैनात किया गया। सुसाइड की वजह क्या है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि विभु कांग्रेस विधायक संजय यादव का छोटा बेटा था। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी विभोर की मौत को लेकर दुख जताया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'मेरे करीबी साथी विधायक संजय यादव के पुत्र विभु यादव के निधन की बेहद दुखद खबर प्राप्त हुई है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान और पीछे परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।'

SP ने दी जानकारी    

SP सिद्धार्थ बहुगणा ने बताया कि कक्षा 12वीं के छात्र विभोर ने मौत से पहले 4 पेज का सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने अपने 5 दोस्तों को सेंड करने के साथ ही किसी दोस्त के पास जाने की बात लिखी है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने किसी दोस्त की मौत के बाद ये कदम उठाया है। घटना के वक्त घर में नौकर के अलावा कोई भी नहीं था। विधायक संजय यादव ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर थे। वहीं विधायक का बड़ा बेटा पेट्रोल पंप पर था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.