Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

वकील के चैंबर में लाश मिलने से सनसनी, संदिग्‍ध अवस्था में मिला रिटायर्ड बैंक कर्मचारी का शव

Document Thumbnail

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एक जिला अदालत में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश 35 साल के युवक की है। मरने वाला शख्स बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया का अस्थाई सदस्य बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मौत का कारण युवक का अत्यधिक नशा करना माना जा रहा है। हालांकि अंदर की बात और मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगी। 

घटना का पता 30 हजारी कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों को चैंबर खुलने के वक्त चला। लाश वेस्ट विंग में स्थित वकील के एक चेंबर में पड़ी हुई थी। उत्तरी दिल्ली जिला DCP के मुताबिक मरने वाले की पहचान बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया के एक अस्थायी सदस्य मनोज (उम्र 35) के रूप में हुई है। इस बारे में 30 हजारी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और मरने वाले के परिचितों को जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर अपने स्तर से भी मनोज के बारे में जानकारी ले ली है। 

मृतक को था टीबी रोग

पुलिस के मुताबिक कि 'शव को पंचनामा के बाद कब्जे में ले लिया गया है। जांच में अभी तक मरने वाले के शरीर पर किसी तरह की चोट का कोई निशान नहीं मिला है। वहीं अंदरूनी चोट की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हो सकेगी। लिहाजा ऐसे में मौत के कारण को लेकर कुछ ठोस कह पाना मुश्किल है।' सब्जी मंडी पुलिस के मुताबिक मरने वाला युवक मनोज शराब पीने का आदि था। वो टीबी जैसे गंभीर रोग का भी लंबे समय से मरीज था।

संदिग्ध हालातों में पड़ा मिला शव

घटनास्थल पर जहां शव मिला है उसके पास ही पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने एक कूड़ादान भी रखा हुआ देखा। इस कूड़ेदान के करीब ही मनोज का शव संदिग्ध हालातों में पड़ा पाया गया है। कूड़ेदान में खून लगा मिला है। पुलिस को इस बात ही आशंका है कि नशे की हालत में बीमारी से बेहाल मनोज को मौत से पहले खून की उल्टियां हुई होगी। वो उल्टी करने के लिए कूड़ेदान के पास गया, लेकिन अज्ञात कारणों से वो खुद को संभाल नहीं सका होगा। तुरंत कोई मदद और इलाज न मिल पाने के चलते भी युवक की मौत होने की बात से पुलिस इनकार नहीं कर रही है।

कोर्ट में छोटा मोटा काम करता था मृतक

पुलिस के मुताबिक संदिग्‍ध हालातों में वकील के चैंबर में मरने वाला युवक बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया का अस्थायी सदस्य था। वो अक्सर वकील के चैंबर में ही रात के वक्त सो जाया करता था। सुबह जब तक वकील चैंबर पर पहुंचते तब तक वो चैंबर की साफ-सफाई कर देता था। उसके बाद 30 हजारी कोर्ट में ही छोटा मोटा काम करता रहता था।  

रिटायर्ड बैंक कर्मचारी की संदिग्‍ध अवस्था में मिली लाश

इधर, छत्तीसगढ़ की राजधानी में रिटायर्ड बैंक कर्मचारी की संदिग्‍ध अवस्था में लाश मिली है। जानकारी के मुताबिक रायपुर रेलवे स्टेशन रोड स्थित गणेश विश्राम गृह के कमरे में रिटायर्ड बैंक मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। मृतक की पहचान कदम सिंह पटेल ( उम्र 68) निवासी कसडोल बलौदाबाजार के रूप में हुई है। जिला सहकारी बैंक के मैनेजर के पद से रिटायर्ड हुए थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गंज पुलिस की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।  

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.