Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर की हत्या, पुलिस हिरासत में 11 सदिग्ध

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला दुर्ग जिले का है, जहां भिलाई चरोदा नगर निगम के कांग्रेस पार्षद सूरज बंछो की हत्या कर दी गई है। हालांकि मामले में पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सोमवार रात को पार्षद की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस दल रवाना किया गया था। 

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि पार्षद सूरज बंछोर सोमवार रात शहर के हथखोज तालाब के किनारे अपने 11 दोस्तों के साथ गए थे। इस दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके साथ मौजूद चार दोस्तों ने उन्हें करीब के अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर्स ने बंछोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पार्षद के शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। 

पुलिस हिरासत में 11 सदिग्ध 

पुलिस को आशंका है कि पार्षद की हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में पार्षद के साथ मौजूद उनके 11 दोस्तों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक हथखोज क्षेत्र में बीती रात जुआ खेला जा रहा था। इसी बीच कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर का कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर की पेचकस और अन्य हथियारों से गोद-गोद कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.