Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

IANS ने भूपेश बघेल को बताया देश में सबसे अच्छा मुख्यमंत्री

IANS-सी वोटर गवर्नेंस इंडेक्स ने भूपेश बघेल को देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला मुख्यमंत्री बताया है। CM बघेल को सभी मुख्यमंत्रियों के बीच सर्वोच्च लोकप्रियता रेटिंग प्राप्त हुई है। IANS ने CM बघेल को अपने राज्यों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला मुख्यमंत्री बताया है। इस सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में लोगों की नाराजगी अपने विधायकों के प्रति ज्यादा है। 


सोमवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मतदाताओं के कम से कम गुस्से का सामना कर रहे हैं। बघेल से सिर्फ 6% लोग नाराज हैं। ये लोग बदलाव चाहते हैं। इसके विपरीत उन्हें सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के बीच सर्वोच्च लोकप्रियता रेटिंग मिली है। छत्तीसगढ़ में लोगों का ज्यादा गुस्सा केंद्र सरकार और राज्य के विधायकों के प्रति है।

केंद्र सरकार से नाराज हैं 44.7% लोग

सर्वे में शामिल छत्तीसगढ़ के 44.7% लोग केंद्र सरकार से नाराज हैं। जबकि 36.6% उत्तरदाता ही राज्य सरकार से नाराज हैं। सी वोटर के संस्थापक यशवंत देशमुख ने कहा कि 'ऐसे मुख्यमंत्रियों को लोगों ने पसंद किया है, जिनमें फैसला लेने की क्षमताएं हैं और जिनके काम करने की शैली CEO जैसी है।

कोरोनाकाल की योजनाओं को बताया आधार

IANS ने अपनी सर्वे रिपोर्ट में कहा है कि भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। इनमें कोरोना से अनाथ बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करना भी एक है। महतारी दुलार योजना के तहत ऐसे बच्चों की निजी स्कूल में पढ़ाई का खर्च भी छत्तीसगढ़ सरकार वहन कर रही है।

तीसरे पायदान पर रहे नवीन पटनायक

इस सर्वे में एक सवाल था जिसमें पूछा गया था कि आप किस मुख्यमंत्री से सबसे कम नाराज हैं। उत्तरदाताओं में से सिर्फ 6 % ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम दिया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 10.10 % के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं 10.40 % लोगों के जवाब से ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक कम नाराजगी वाली रैंकिंग के तीसरे पायदान पर आए।

इन मुख्यमंत्रियों से बढ़ी नाराजगी

सबसे कम नाराजगी वाली रैंकिंग के सबसे निचले पायदान पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव हैं। 30.30 % लोगों ने उनके प्रति नाराजगी दिखाई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28.10 % के साथ नीचे से दूसरे स्थान पर हैं। वहीं गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत 27.70 % के साथ तीसरे स्थान पर आए हैं।

इस आधार पर हुआ सर्वेक्षण

सी वोटर एक दैनिक ओपिनियन ट्रैकिंग एक्सरसाइज है। यो एक कैलेंडर साल में रैंडमली चुने गए एक लाख से ज्यादा उत्तरदाताओं की मैपिंग करता है। हर तिमाही ये मुख्यमंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड जारी करता है। इसमें सभी 543 लोकसभा सीटों में 30 हजार से ज्यादा उत्तरदाताओं को कवर किया जाता है।

लैंगिक समानता रैंकिंग में भी शीर्ष पर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने बताया कि इस बीच नीति आयोग की रैंकिंग में भी छत्तीसगढ़ ने बेहतर प्रदर्शन किया है। नीति आयोग की SDG इंडिया इंडेक्स रिपोर्ट 2020-21 के मुताबिक सतत विकास लक्ष्यों के लैंगिक समानता पैरामीटर पर छत्तीसगढ़ भारत में शीर्ष प्रदर्शन करने वाला राज्य है। नीति आयोग 15 संकेतकों पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की प्रगति को ट्रैक करता है। बीते साल छत्तीसगढ़ ने लैंगिक समानता पैरामीटर पर 43 अंक हासिल किए और भारत में सातवें स्थान पर था। इस साल छत्तीसगढ़ ने 61 स्कोर किया और चार्ट में शीर्ष पर रहा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.