Media24Media.com: अस्पताल में काम करने वाली युवती से गैंगरेप, सहकर्मी ने दोस्तों के साथ दिया वारदात को अंजाम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अस्पताल में काम करने वाली युवती से गैंगरेप, सहकर्मी ने दोस्तों के साथ दिया वारदात को अंजाम

Document Thumbnail

देश में दुष्कर्म की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in India) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर का है, जहां युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक युवती को रातभर बंधक बनाकर उसके ही दोस्तों ने गैंगरप किया। वहीं सोमवार को पीड़िता बदमाशों के चंगुल से भागकर श्याम नगर थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

मामला राजधानी जयपुर में श्याम नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता मूल रुप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वो बीते कई सालों से जयपुर में माता-पिता के साथ रहती है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता एक प्राइवेट अस्पताल में सफाई का काम करती है। युवती का आरोप है कि हॉस्पिटल में ही सुपरवाइजर का काम करने वाले एक कर्मचारी ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर उसका श्याम नगर इलाके से अपहरण कर लिया था।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों आरोपी उसे जयपुर में रिंग रोड के पास ले गए, जहां एक मकान में उसे 4 से 5 दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद तीनों युवकों ने मिलकर युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसी बीच वो किसी तरह आरोपियों से पीछा छुड़ाकर भाग निकली और परिवार वालों के पास पहुंची।

आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज

मामले में पुलिस ने बताया कि वो बीते सोमवार को अपने परिवार वालों के साथ श्याम नगर थाने पहुंची। इस दौरान युवती ने थाने आकर अपने साथ हुई दरिंदगी की आपबीती सुनाई। इस दौरान पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके साथ हॉस्पिटल में काम करने वाले आरोपी सहकर्मी और उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़िता से घटना की जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.