Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

हाथी-मानव द्वंद प्रश्नोत्तरी का परिणाम जारी, देव-पूर्णिमा-मदन ने बाजी मारी

महासमुंद। पटेल समाज के उत्साही युवाओं ने हाथियों से बचने जनमानस को सचेत करने अनुकरणीय पहल किया। हाथी से मानव को सुरक्षित रखने के उद्देश्य जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में 24 से 30 सितंबर तक हाथी-मानव द्वंद रोकने ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें डिजिटल मीडिया पार्टनर मीडिया24मीडिया ने अहम भूमिका निभाई। लाफिनकला (महासमुंद) निवासी नवाचारी शिक्षक महेन्द्र पटेल के संयोजन और वरिष्ठ पत्रकार आनंदराम साहू के मार्गदर्शन में क्विज आयेजित की गई। हाथियों से बचाव संबंधित क्विज के लिए प्रश्न तैयार किए गए। प्रतियोगिता का तकनीकी संचालन अभनपुर के नवाचारी शिक्षक हेमंत कुमार साहू ने किया। 


इस आयोजन में पटेल समाज के युवाओं ने नगद पुरस्कार प्रायोजित कर रखा  था। जिसमें पप्पू पटेल उपाध्यक्ष नगर पंचायत तुमगांव और ईश्वर पटेल अभनपुर द्वारा प्रथम पुरस्कार 3100 रूपए , द्वितीय पुरस्कार मनोहर पटेल डीजे साउंड तुमगांव और महेन्द्र पटेल द्वारा 2100 रुपए और तृतीय पुरस्कार डोमार पटेल मंडल मिडिया प्रभारी तुमगांव के सौजन्य से 1100 रुपये दिया जा रहा है।  

देव-पूर्णिमा-मदन ने मारी बाजी 

ऑनलाइन क्विज में हजारों प्रविष्ठियां आई। सप्ताह भर तक सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे रायपुर संभाग में यह क्विज चर्चा में रहा। जिसमें सर्वाधिक 95 अंक अनेक लोगों ने प्राप्त किया। अधिकतम समान अंक अर्जित करने वालोें में से विजेता ऑनलाइन लक्की ड्रा निकालकर घोषित किया गया।  जिसमें प्रथम नाम देवकुमार साहू महासमुंद-महासमुंद, द्वितीय पूर्णिमा पटेल राजिम-गरियाबंद, तृतीय मदनसिंह ध्रुव नरियरा-रायपुर का निकला है। इस तरह इन्हें आयोजक मंडल द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है।

सभी सहभागी जागरूक नागरिकों का आभार

आयोजकों ने भाग्यशाली विजेताओं को बधाई और सभी सहभागी जागरूक नागरिकों का आभार व्यक्त किया है। जिन्होंने हाथी-मानव द्वंद्व रोकने की दिशा में  प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग प्रदान किए हैं। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता का पुरस्कार गांधी जयंती के अवसर पर आज आरंग में आयोजित सिंगिंग ऑडिशन कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को आकर्षक प्रशस्ति पत्र ( ई- सर्टीफीकट) प्रदान किया जा रहा है।

आप भी हो सकते हैं भाग्यशाली विजेता

इस माह अक्टूबर-2021 को यातायात जागरूकता अभियान चलाने आयोजक मंडल की तैयारी है। बहुत जल्दी ही "सड़क सुरक्षा-सबकी रक्षा" क्विज के प्रश्न ऑनलाइन उपलब्ध होगा। आप भी भाग्यशाली हो सकते हैं। हमसे जुड़े रहिए। भाग्य आजमाएं, नगद इनाम पाने के साथ ही सामान्य ज्ञान बढ़ावें।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.