Media24Media.com: फ्लैट में मिली एक ही परिवार के 4 लोगों की लाश, पूरे परिवार के साथ खुदकुशी की आशंका

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

फ्लैट में मिली एक ही परिवार के 4 लोगों की लाश, पूरे परिवार के साथ खुदकुशी की आशंका

Document Thumbnail

राजस्थान के जोधपुर के एक प्लैट में 4 शव मिलने से सनसनी फैल गई है। रातानाडा थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी के फ्लैट में एक ही परिवार के 4 लोग मृत पाए गए हैं। पुलिस कमिश्नर जोश मोहन ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस को परिवार के मुखिया का शव फंदे से झूलता मिला। जबकि उसकी पत्नी और दो बेटी के शव नीचे फर्श पर मिले। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या और आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। 

कमिश्नर ने बताया कि सूर्या अपार्टमेंट निवासी व्यापारी दीनदयाल अरोड़ा 45, उसकी पत्नी सरोज  42, बेटी हिरल 13 और सात साल की बेटी तन्वी के शव फ्लैट से मिले हैं। दीनदयाल अरोड़ा की घंटाघर सब्जी मंडी बाजार में कपड़े की दुकान है। शुक्रवार को सुबह दीनदयाल के फ्लैट में कोई हलचल नहीं हुई। ना तो किसी ने गेट खोला। ऐसे में अनहोनी का अंदेशा होने पर पड़ोसियों ने दीनदयाल के परिवार को आवाज लगाई। फ्लैट से कोई जवाब नहीं आने पर एक पड़ोसी ने देखा तो दीनदयाल पंखे से लटका हुआ था। इस पर पड़ोसियों ने पुलिस के साथ दीनदयाल के परिजन को सूचना दी।


पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट भी जल्दबाजी में लिखा गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कुछ ठीक नहीं बताई जा रही है। कोरोना में व्यापार भी ठीक नहीं चल रहा था और फ्लैट के लोन की किश्ते भी नहीं जा रही थी। पुलिस को फ्लैट से एक दवाई का खाली पैकेट भी मिला है। फिलहाल पुलिस और एफएसएल की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। 


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.