Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कांग्रेसियों ने कलेक्टोरेट घेरकर किया प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

महासमुंद। जिला कांग्रेस कमेटी महासमुन्द के संयोजन में  कलेक्टोरेट का घेराव किया गया।  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि कृषि कानून के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों को वाहन से रौंदकर निर्मम हत्या कर रहे हैं।  


शोकग्रस्त परिवार को सांत्वना देने के लिए लखीमपुर खीरी जा रही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ  पुलिस ने ज्यादतीपूर्ण व्यवहार किया।  आलोकतांत्रिक कार्रवाई विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में 5 अक्टूबर 2021 को कलेक्टर कार्यालय घेराव का कार्यक्रम है। 

पुलिस  और कांग्रेसियों में हुई धक्का-मुक्की

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर, महासमुन्द विधायक व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर के नेतृत्व में गांधी कांग्रेस भवन से पदयात्रा करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां कलेक्टोरेट का सांकेतिक घेराव किया गया। रास्ते भर काले गुब्बारे लहराते हुए  मोदी और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। कलेक्टर कार्यालय घेराव करने पहुंचने पर पुलिस के साथ कांग्रेसजनों की धक्का-मुक्की भी हुई। नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के बाद कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा गया।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष, विधायक और संगठन के पदाधिकारियों ने उत्तरप्रदेश की सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।  इस अवसर पर कलेक्टर परिसर में गांधीजि की मूर्ति के समक्ष मृतक किसानों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर, विधायक  विनोद सेवनलाल चंद्राकर, बीज निगम के सदस्य दाऊलाल चंद्राकर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष खिलावन बघेल अध्यक्षगण रवि निषाद,ढेलु निषाद,खिलावन साहू,संतोष साहू,विजय साहू,लक्ष्मी देवांगन,जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू,जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर,प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा,उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर,गोविंद राम साहू,अरुण चंद्राकर,सेवनलाल चन्द्राकर,राजू साहू,विजय साव,तुलसी साहू,राजेश नेताम,निखिलकांत साहू, एल्डरमैन सुनील चंद्राकर,डॉ.तरुण साहू,गौरव चंद्राकर,राजू यादव शामिल रहे।

ये रहे उपस्थित

छन्नू साहू,किशन देवांगन,दिलीप जैन,राजेश सोनी,वीरेंद्र चंद्राकर,मिंदर चावला,अभय सोनवानी,निखिल चंद्राकर,प्रवीण चंद्राकर,सुनील चन्द्राकर,कपिल साहू,प्रदीप चंद्राकर,बसंता ठाकुर,ममता चंद्राकर,शकुन चंद्राकर,लता कैलाश चंद्राकर,माया पांडे,अन्नू चंद्राकर,जयंती चंद्राकर,लक्ष्मी सोनी,अजय थवाईत,गौरव जानी,लखन चंद्राकर,सचिन गायकवाड,मोहम्मद इमरान कुरेशी, अक्षय राव साकरकर,लीलू साहू,दीपेश रामटेके,युवराज साहू,रोहित दत्ता,सगनजोत,आरिश अनवर,राजेंद्र कौशिक,अब्दुल जावेद जाफरी,पुनीत पटेल,बसंत चंद्राकर,सिकंदर सिंह ठाकुर,ओमप्रकाश चक्रधारी,गिरजा शंकर चंद्राकर,दादू राम नायक,देवनाथ साहू,नितेन्द्र बेनर्जी,निर्मल जैन,नरेंद्र चंद्राकर,गणेश ध्रुव,शाहबाज राजवानी,लोकेश चंदन साहू, कुणाल चन्द्राकर, लालू पटेल आदि शामिल थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.