Media24Media.com: जिला स्तरीय एथलेटिक में अभनपुर की बेटियों का रहा दबदबा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जिला स्तरीय एथलेटिक में अभनपुर की बेटियों का रहा दबदबा

Document Thumbnail

अभनपुर। स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर में  जिला स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें  शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर की बेटियों का दबदबा रहा। कमाल दिखाते हुए बेटियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।   


जानकारी देते हुए शिक्षक हेमन्त कुमार साहू ने बताया कि कन्या शाला अभनपुर की छात्राएं हर क्षेत्रों में निरंतर अपना बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।  इस क्रम को बरकरार रखते हुए इस वर्ष भी जिला स्तरीय एथलेटिक जीतकर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।  19 वर्ष वर्ग में  कु.शीतल साहू ने भाला फेक में द्वितीय, तवा फेक में प्रथम एवं हेमर में द्वितीय , कु.पूजा सोनवानी ने ट्रिपल जम्प में प्रथम,तवा फेक द्वितीय और ऊंची कूद में द्वितीय स्थान हासिल किया।  

इन्होंने बधाया स्कूल का मान

17 साल वर्ग में कु.हनी ने हाई जम्प में प्रथम स्थान,तवा द्वितीय , कु.हीना ने तवा फेक द्वितीय,भाला द्वितीय एवं हेमर थ्रो में द्वितीय स्थान , कु.योगिता लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किये है उसी प्रकार विद्यालय में संचालित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल से 14 वर्ष वर्ग में चारुलता ने दौड़ में 100 मीटर में द्वितीय,200 मीटर में प्रथम एवं दंगल गर्ल सिस्टर्स कहे जाने वाले युवानी सिन्हा ने 600 मीटर में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।

लोगों ने दी बधाई

बालिकाओं का खेल में चयनित होने के पीछे विद्यालय के कर्मठ व्यायाम शिक्षक आर.एल.तारक और लोकु राम धीवर की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है। विद्यालय की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्राचार्य आर.के.साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम.मिंज,विकासखंड स्रोत समन्वयक बी.आर.बघेल ,व्याख्याता पी.आर.तारक समेत पूरे क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.