Media24Media.com: हाथी के हमले से भाजपा नेता के दादा की मौत, नगर में घुसकर ली दंतैल ने जान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

हाथी के हमले से भाजपा नेता के दादा की मौत, नगर में घुसकर ली दंतैल ने जान

Document Thumbnail

महासमुंद। नगर पंचायत तुमगांव के उपाध्यक्ष भाजपा नेता पप्पू पटेल के दादा पर हाथी ने हमला कर दिया। इससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।  तुमगांव बस्ती के भीतर गौरा चौरा के पास आज सुबह 5.45 बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ। एक दंतैल ने 68 वर्षीय रहिपाल पटेल को देखते ही देखते मौत के घाट उतार दिया। 

फाइल फोटो

घटना की जानकारी मिलते ही वन और पुलिस विभाग का अमला पहुंचा।  मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। और परिजनों को तात्कालिक अनुग्रह राशि 25 हजार रुपए दिया गया है। इस घटना के बाद नगर में शोक और दहशत का माहौल है।

हाथी ने सूंड से उठाकर पटका

प्रत्यक्ष दर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत तुमगांव में बस्ती के अन्दर गौरा चौरा के पास मृतक सहित केशव पटेल, गोकुल पटेल,खुबीराम पटेल घर के पास बने चबूतरा में हर रोज की तरह सुबह के समय बैठे हुए थे। इसी समय एक दंतैल घर के पीछे गली से आ गया। जिसे देखकर अन्य लोग अपनी जान बचाकर भाग गए। वहीं मृतक भाग नही पाया और दंतैल ने उसे सूंड से उठाकर पटक दिया। 

हाथियों ने 29 लोगों को उतारा मौत के घाट

हाथी भगाओ-फसल बचाओ समिति के संयोजक राधे लाल सिन्हा का कहना है कि सिरपुर हाथी प्रभावित क्षेत्र में वर्ष 2016 से अबतक दंतैलो के द्वारा जिला में 29 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। वही प्रदेश के वन मंत्री के द्वारा कहा गया है कि हाथियों के नजदीक जाने,छेड़ने,फोटो खीचने आदि पर लोगों पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी। अब हाथी गाँव के गली में घुसकर लोगों  को मार रहे हैं।  इसके लिए वन मंत्री जिम्मेदारी तय करें। और जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.