Media24Media.com: Abhanpur News

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Abhanpur News. Show all posts
Showing posts with label Abhanpur News. Show all posts

साइंस रंगोली प्रतियोगिता से बच्चों ने किया नवाचार, विज्ञान की पढ़ाई रंगोली से

No comments Document Thumbnail

अभनपुर। शिक्षा के क्षेत्र में अनेक नवाचारी गतिविधियों के लिए इस स्कूल की खास पहचान है। छत्तीसगढ़ राज्य से नेशनल स्तर तक अपनी अलग पहचान बना चुका है शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर। नित नए शैक्षणिक नवाचार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।  जिससे बच्चों में शिक्षण के प्रति रुचि बढ़ रही है। और बच्चे ऐसे कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। 

वे बहुत कुछ सीखते हैं। आज 14 नवंबर को बाल दिवस है।  इसके उपलक्ष्य में विद्यालय में बच्चों के लिए बाल आनंद मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अनेक व्यंजन बनाकर मेला में स्टाल लगाया। सभी ने स्वादिष्ट व्यजनों का आनंद उठाया। और सीखा कि कैसे हमारी सामाजिक व्यवस्था चलती है। 

विद्यालय के नवाचारी शिक्षक हेमन्त कुमार साहू ने बताया कि साइंस रंगोली में बच्चों ने विज्ञान के अनेक कठिन अवधारणाओं को सरल तरीक़े से उकेरा। आकर्षक रंगों के माध्यम से विज्ञान को जीवंत बना दिया। किसी ने मानव नेत्र का तो मीनाक्षी एवं दामिनी डहरजी ने  मानव हृदय का रंगोली बनाया। उर्वशी मार्कण्डेय और पुष्पलता ने मानव मस्तिष्क का, प्रिया चक्रधारी ने भ्रूण विकास का आकर्षक रंगोली बनाया। 

दीक्षा और दामिनी ने कान की संरचना का, हनी और सोनम ने नर एवं मानव जनन तंत्र का रंगोली बनाया। सोनिया और पलक, चेतना ने अंडाशय के अनुप्रस्थ काट की रंगोली बनाया तो नंदनी साहू ने तंत्रिका कोशिका को रंगोली में उकेरा। इस प्रकार बच्चों के द्वारा अनेक रोचक रंगोली बनाया। 

बच्चों के रंगोली प्रतियोगिता का अवलोकन विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम.मिंज ,प्राचार्य रोहित कुमार साहू ,व्याख्याता पी.आर.तारक ने किया एवं बच्चों को उज़व्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाए दिए।निर्णायक सुशीला मंडाई व्याख्याता ,सुमेख पटेल व्याख्याता ,कृष्ण कुमार साहू ,खेमराज कुम्भकार रहे।

जिला स्तरीय एथलेटिक में अभनपुर की बेटियों का रहा दबदबा

No comments Document Thumbnail

अभनपुर। स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर में  जिला स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें  शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर की बेटियों का दबदबा रहा। कमाल दिखाते हुए बेटियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।   


जानकारी देते हुए शिक्षक हेमन्त कुमार साहू ने बताया कि कन्या शाला अभनपुर की छात्राएं हर क्षेत्रों में निरंतर अपना बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।  इस क्रम को बरकरार रखते हुए इस वर्ष भी जिला स्तरीय एथलेटिक जीतकर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।  19 वर्ष वर्ग में  कु.शीतल साहू ने भाला फेक में द्वितीय, तवा फेक में प्रथम एवं हेमर में द्वितीय , कु.पूजा सोनवानी ने ट्रिपल जम्प में प्रथम,तवा फेक द्वितीय और ऊंची कूद में द्वितीय स्थान हासिल किया।  

इन्होंने बधाया स्कूल का मान

17 साल वर्ग में कु.हनी ने हाई जम्प में प्रथम स्थान,तवा द्वितीय , कु.हीना ने तवा फेक द्वितीय,भाला द्वितीय एवं हेमर थ्रो में द्वितीय स्थान , कु.योगिता लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किये है उसी प्रकार विद्यालय में संचालित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल से 14 वर्ष वर्ग में चारुलता ने दौड़ में 100 मीटर में द्वितीय,200 मीटर में प्रथम एवं दंगल गर्ल सिस्टर्स कहे जाने वाले युवानी सिन्हा ने 600 मीटर में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।

लोगों ने दी बधाई

बालिकाओं का खेल में चयनित होने के पीछे विद्यालय के कर्मठ व्यायाम शिक्षक आर.एल.तारक और लोकु राम धीवर की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है। विद्यालय की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्राचार्य आर.के.साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम.मिंज,विकासखंड स्रोत समन्वयक बी.आर.बघेल ,व्याख्याता पी.आर.तारक समेत पूरे क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.