Media24Media.com: राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भागीदारी के लिए 8 देशों की मिली सैद्धांतिक सहमति

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भागीदारी के लिए 8 देशों की मिली सैद्धांतिक सहमति

Document Thumbnail

राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव (Tribal Dance Festival) में भागीदारी के लिए अभी तक 8 देशों की सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। विदेशी कलाकार मुख्य समारोह में अपने-अपने देशों की लय, ताल और धुन पर आकर्षक और जीवंत प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा भारत के लगभग 29 राज्यों से कलाकारों का दल भी राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होगा। 

संस्कृति विभाग द्वारा विभिन्न देशों से आने वाले कलाकारों और प्रतिभागियों के आवास, परिवहन और अन्य व्यवस्था के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डी. राहुल वेंकट युगांडा, नाइजीरिया, और स्वाजीलैंड के कलाकारों और प्रतिनिधियों के देखरेख-व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। 

इन अधिकारियों को मिला प्रभार

इसी प्रकार भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी अभिजीत सिंह को माले, उज्बेकिस्तान और श्रीलंका के प्रतिभागियों से समन्वय के लिए प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी इफ्फत आरा को फिलिस्तीन और सीरिया के कलाकारों-प्रतिभागियों से समन्वय के लिए प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनीष मिश्रा और शशांक पांडेय को जूरी के साथ समन्वय के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

थीमों के आधार पर उत्कृष्ठ दलों का चयन

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव रायपुर में 28 से 30 अक्टूबर 2021 तक आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव के लिये पूरे छत्तीसगढ़ से उत्कृष्ठ आदिवासी नृतक दलों का चयन किया जा रहा है। चार थीमों विवाह, फसल कटाई, पारंपरिक त्यौहार सहित अन्य ओपन कैटेगरी को चयनित किया जाएगा। आदिवासी नृतक दलों के परंपरागत पहनावे, नृत्य की मौलिकता, परंपरागत वाद्य यंत्रों के प्रयोग को ध्यान में रखते हुए चारों थीमों पर उत्कृष्ठ दलों का चयन किया जाएगा। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.