Media24Media.com: दर्दनाक: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 4 मासूमों की मौत, 2 लोग गंभीर रूप से घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दर्दनाक: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 4 मासूमों की मौत, 2 लोग गंभीर रूप से घायल

Document Thumbnail

देश में सड़क हादसे दिन-ब-दिन (Road accident increased in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसे की खबर आ रही है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 4 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये हादसा बैतूल रिंग रोड के पास गोरिया में हुआ है। 


जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर शाम गुरैया के रिंग रोड के पास एक आयशर ट्रक ने पीछे से कार को टक्कर मार दी, जिससे कार सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई और दो लोग घायल हैं। लोगों के मुताबिक ट्रक काफी तेज रफ्तार में था। उसने कार को पीछे से टक्कर मारी है। हादसे में मयूरी गुल्ली और एक अन्य बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। कार नागपुर की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.