Media24Media.com: road accident in Chhindwara

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label road accident in Chhindwara. Show all posts
Showing posts with label road accident in Chhindwara. Show all posts

बारातियों से भरी बोलेरो कुएं में गिरी, बच्चे समेत 7 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

MP में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला छिंदवाड़ा का है, जहां बारातियों से भरी बोलेरो 30 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। हादसे में 3 साल के बच्चे के साथ ही 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। हादसा सामने से आ रहे बाइक सवारों को बचाने की कोशिश में हुआ। घटना मोहगढ़ थाना इलाके के कोडमाऊ की है। गुरुवार सुबह बोलेरो को कुएं से बाहर निकाला गया। हादसे में तीनों बाइक सवार भी घायल हुए हैं। 

उमरानाला चौकी के ASI बघेल ने बताया कि बुधवार रात को एक बोलेरो मोहखेड़ के भाजीपानी से बारातियों को लेकर लौट रही थी। सामने से एक बाइक पर तीन लोग आ रहे थे, जिन्हें बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। बोलेरो सड़क किनारे खेत में बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरी। कुआं सूखा था, लेकिन सामने की सीट पर बैठे 3 साल के बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों के रिश्तेदार पवन ने बताया कि बारात खमारपानी से भाजीपानी ​​गई थी। रात 12 बजे तक खाना-पीना हो गया था। 

जानकारी के मुताबिक बोलेरो से 10 लोग लौट रहे थे। रास्ते में बाइक से बोलेरो की टक्कर हुई और इस वजह से यह हादसा हो गया। गांव के सरपंच को सुबह सूचना मिली। इसके बाद हम घटनास्थल पर पहुंचे। ASP संजीव उईके ने बताया कि हादसे में बाइक सवार भी घायल हुए हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बारातियों से भरी बोलेरो 30 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। कुआं सूखा था, जिससे बोलेरो बुरी तरह पिचक गई। सुबह गांव सूचना मिलने के बाद गांव वाले और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद बोलेरो को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। बता दें कि MP में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।

दर्दनाक: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 4 मासूमों की मौत, 2 लोग गंभीर रूप से घायल

No comments Document Thumbnail

देश में सड़क हादसे दिन-ब-दिन (Road accident increased in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसे की खबर आ रही है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 4 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये हादसा बैतूल रिंग रोड के पास गोरिया में हुआ है। 


जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर शाम गुरैया के रिंग रोड के पास एक आयशर ट्रक ने पीछे से कार को टक्कर मार दी, जिससे कार सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई और दो लोग घायल हैं। लोगों के मुताबिक ट्रक काफी तेज रफ्तार में था। उसने कार को पीछे से टक्कर मारी है। हादसे में मयूरी गुल्ली और एक अन्य बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। कार नागपुर की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.