Media24Media.com: जिले में फिर बढ़ी गंभीर मरीजों के इलाज की सुविधा, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुरू हुआ ICU

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जिले में फिर बढ़ी गंभीर मरीजों के इलाज की सुविधा, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुरू हुआ ICU

Document Thumbnail

कोरबा जिले में गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए लगातार सुविधाओं में विस्तार हो रहा है। इसी कड़ी में शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सर्व सुविधा युक्त ICU यूनिट शुरू कर दिया गया है। इस यूनिट में गंभीर रूप से बीमार मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज होने लगा है। इस सर्व सुविधायुक्त 10 बिस्तर वाले ICU यूनिट में गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन की सुविधा के साथ-साथ वेंटीलेटर की भी उपलब्ध है। 


जीवन रक्षक दवाइयों के साथ अन्य उपकरण भी इस यूनिट में लगाए गए हैं। एक साथ 10 गंभीर मरीजों के इलाज की सुविधा विकसित हो जाने से आम आदमी, गरीब और दूरस्थ वनांचलों से आने वाले मरीजों की जान बचाने में अब ज्यादा सहुलियत होगी। कलेक्टर रानू साहू के निर्देश पर इस यूनिट में जरूरी उपकरणों का इंस्टॉलेशन और अन्य व्यवस्थाएं तेजी से पूरी की गई है, जहां गुरुवार से मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू हो गया है।

मुख्य चिकित्सा ने दी सुविधाओं के बारे में जानकारी

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. बी. बोडे ने बताया कि इस 10 बिस्तर वाले सर्व सुविधायुक्त ICU यूनिट में विशेषज्ञ डॉक्टर्स के साथ प्रशिक्षित नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को मरीजों के इलाज के लिए रोटेशन आधार पर तैनात किया गया है। इस यूनिट के शुरू हो जाने से दूर-दराज के इलाकों से आने वाले गंभीर रूप से बीमार गरीब मरीजों को इलाज के लिए अब शहर के निजी अस्पतालों सहित रायपुर-बिलासपुर के बड़े अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। 

अब दूसरे अस्पतालों में नहीं करना पड़ेगा रेफर

उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर ही शासकीय अस्पताल में ऐसे मरीजों का इलाज समय पर निशुल्क हो सकेगा। इससे गरीब मरीजों की जान भी बच सकेगी और निजी अस्पतालों में इलाज में खर्च होने वाला पैसा भी बचेगा। इस यूनिट के शुरू होने से अब गंभीर मरीजों को बड़े और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए रेफर भी नहीं करना पड़ेगा। 

CMHO ने दी जानकारी

CMHO ने बताया कि औद्योगिक जिला होने के कारण कोरबा में सड़क और अन्य दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर ले जाने में पांच से सात घंटे का समय लगता है। समय पर उचित इलाज नहीं मिलने से डॉक्टर भी कई बार मरीज की जान बचाने में भी सफल नहीं हो पाते हैं। ऐसे में जिला मुख्यालय में ही सुसज्जित ICU की सुविधा मिलने से गंभीर रूप से घायल लोगों को भी जान बचाने में आसानी होगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.