Media24Media.com: जिले में 25 से 27 अगस्त तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जिले में 25 से 27 अगस्त तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

Document Thumbnail

बीजापुर जिला में स्वरोजगार और मार्गदर्शन केंद्र में निजी नियोजक हैदराबाद के सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के कुल 280 पदों पर भर्ती के लिए 25 अगस्त से 27 अगस्त तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। सुरक्षा गार्ड के 250 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं सुरक्षा सुपरवाइजर के 30 पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। दोनों पद के लिए आयु सीमा 18 से 37 साल न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर होना चाहिए। 


सुरक्षा गार्ड के लिए वेतन 12 हजार रूपए से 18 हजार रूपए और सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए 15 हजार रूपए से 20 हजार रूपए प्रति माह वेतन नियत है। इन दोनों पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों से हैदराबाद में एक महीने की ट्रेनिंग के बाद छत्तीसगढ़ और हैदराबाद में नियमित नियुक्ति दी जाएगी। जिसमें प्रॉवीडेंट फंड, ग्रेच्युटी, बोनस, इंक्रीमेंट सहित रहने की व्यवस्था सम्मिलित है। इन पदों पर सेवाएं देने के इच्छुक बीजापुर जिले के निवासी पुरूष आवेदक नवीन बायोडाटा, 10वीं और 12वीं अंकसूची, जाति, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र  जैसे मूल दस्तावेजों और छायाप्रति-पासपोर्ट साइज फोटो सहित नियत तिथि पर प्लेसमेंट कैंप में सम्मिलित हो सकते हैं। 

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

प्लेसमेंट कैंप स्थल पर पात्र और इच्छुक अभ्यर्थियों से सम्बन्धित कंपनी के नियमानुसार पंजीयन शुल्क के रूप में 350 रूपए लिया जाना संभावित है। इसके बाद कंपनी का प्रॉस्पेक्टस दिया जाएगा। ऐसे पात्र आवेदक गार्ड यासिक्योरिटी सुपरवाइजर की सेवा ज्वाइन करना चाहते हैं। सिर्फ ऐसे ही अभ्यर्थी इस शुल्क को अदा करेंगे। चयनित आवेदकों को हैदराबाद में प्रशिक्षण के लिए जाने से पहले अपना मेडिकल चेकअप करवा कर स्वस्थता प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक लेकर जाना होगा।

इन नंबरों पर कॉल कर ले सकते हैं जानकारी

इन अभ्यर्थियों से एक महीने के प्रशिक्षण के ज्वाइनिंग के दौरान आवास, भोजन, वर्दी, जूता की व्यवस्था के  लिए प्रशिक्षण केंद्र में 10 हजार 500 रूपए नियोजक संस्था के द्वारा लिया जाना संभावित है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए कमांडेट कार्यालय हैदराबाद में 70089-29622 या 84598-18947 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही वेबसाइट www.ssciindia.com पर लॉगिन कर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.