Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर जनता को गुमराह कर रहे हैं: विनोद

महासमुंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रवक्ता और संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए यूपीए सरकार को जिम्मेदार बताने सम्बन्धी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर एतराज जताया। उन्होंने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि वे झूठ बोलकर जनता को बरगलाने की कोशिश कर रही हैं। गुमराह किया जा रहा है। जब पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर विरोध होने लगा है तो वित्त मंत्री इसे यूपीए सरकार पर थोप रही हैं।


प्रदेश प्रवक्ता चंद्राकर ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के रेट से जनता त्रस्त है। बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। ऐसे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए यूपीए सरकार को जिम्मेदार ठहराने के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पिछले 7 साल से केंद्र में है और आपको देनदारी की बात अभी याद आ रही है? इससे पहले क्या आप लोग सो रहे थे? जब जनता ने आपकी सरकार से सवाल पूछना शुरू किया तब आप बोल रहे हैं कि ये सब यूपीए सरकार द्वारा लिए गए कर्ज का परिणाम है। 

'आम जनता को परेशान कर रही BJP'

उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने 2005 मैं ऑयल बांड जारी कर पेट्रोल के बढ़ते रेट को आम जनता तक जाने से रोका और 2008 के मुद्रास्फीति काल में भी जनता को पेट्रोल दर में राहत दी गई। कांग्रेस ने हमेशा धरातल से जुड़ कर विकास किया है ना कि भाजपा की तरह आम जनता की जेब काट कर उन्हें परेशान किया है। और जहां तक बात रही देनदारी की तो लगता है कि वित्त मंत्री को याद नहीं है कि 7 साल से भाजपा की सरकार है। 

'कांग्रेस पर दोष मढ़ रही भाजपा'

आयल बाण्ड लोगों का बोझ कम करने के लिए था, न कि सरकार की जेब भरने के लिए। आपकी सरकार ने अब तक पेट्रोल एवं डीजल पर 23 लाख करोड़ से ऊपर आम जनता से वसूला है, और 71,198 करोड़ (मात्र 3.5ः) बाण्ड के मूल और ब्याज में दिया है, तो इसकी जिम्मेदार कांग्रेस सरकार कैसे हुई? यह अत्यंत शर्मनाक बात यह है कि पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाकर केंद्र में भाजपा खुली लूट कर रही है। और इसका इसका दोष भी कांग्रेस पर मढ़ कर अपना दामन छुड़ाना चाहती है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.