Media24Media.com: MP में लगातार बढ़ रहे अपराध, कही पति ने पत्नी को तो कही चाचा ने की भतीजे को जिंदा जलाने की कोशिश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

MP में लगातार बढ़ रहे अपराध, कही पति ने पत्नी को तो कही चाचा ने की भतीजे को जिंदा जलाने की कोशिश

Document Thumbnail

देश में क्राइम लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से हत्या, लूटपाट, रेप और चोरी की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के दो अलग-अलग जिलों का है। जहां एक महिला और युवक को जलाने की कोशिश की गई है। पहला मामला राजधानी भोपाल का है, जहां में पति ने पत्नी पर मिट्टी तेल छिड़ककर जिंदा जलाने कोशिश की है। 


दरअसल, गौतम नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले पति-पत्नी का किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद शुरु हो गया, जो इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी पर मिट्टी तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया और मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक महिला 35 फीसदी जल गई है। हालांकि परिजनों ने महिला को इजाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

चाचा ने भतीजे को किया आग के हवाले 

दूसरा मामला छतरपुर जिले का है, जहां एक चाचा ने अपने भतीजे को आग के हवाले कर दिया, जिससे भतीजा 80 प्रतिशत तक जल गया है। आरोपी चाचा ने अपने भाई के साथ चल रहे जमीन विवाद के चलते उसके बेटे पर मिट्टी तेल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में भर्ती कराया।

जिंदा जलाने की कोशिश

इस घटना से गुस्साए परिजन ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया और आते-जाते वाहनों के नीचे आकर जान देने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाइश देकर शांत कराया। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को भी दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ, जिसमें चाचा ने भतीजे को आग के हवाले कर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.