Media24Media.com: CRIME: बच्चे की चाह में दोस्त की बेटी की हत्या, तांत्रिक के सलाह पर दिया वारदात को अंजाम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CRIME: बच्चे की चाह में दोस्त की बेटी की हत्या, तांत्रिक के सलाह पर दिया वारदात को अंजाम

Document Thumbnail

लोग अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के चक्कर में कई तरह के आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं। ताजा मामला बिहार के मुंगेर जिले का है, जहां एक शख्स ने बच्चे की चाह में अपने दोस्त की 8 साल की बेटी की बलि चढ़ा दी। दरअसल, आरोपी की पत्नी को गर्भ नहीं ठहर रहा था, जिसके बाद आरोपी ने एक तांत्रिक से संपर्क किया। तांत्रिक ने गर्भ की रक्षा के लिए कुंवारी लड़की के खून और आंख से बनी ताबीज पहनने की सलाह दी थी। इसी के चलते युवक ने अपने ही दोस्त की बेटी की बलि चढ़ा दी। हत्या के मामले में पुलिस ने तांत्रिक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


जानकारी के मुताबिक यह घटना 5 अगस्त की है। मुंगेर पुलिस को इलाके के एक ईंट भट्ठा के पास मासूम की लाश मिली थी। जिसके बाद ​परिजन ने रेप की आशंका जताई थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मासूम का रेप नहीं हुआ था। तभी पुलिस ने इस मामले की अलग तरीके से जांच की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इलाके के दिलीप नाम के शख्स की पत्नी को बच्चा नहीं हो रहा है और वह बच्चे की चाहत में लगातार बाबाओं के चक्कर काट रहा है। दिलीप परवेज आलम नाम के एक ओझा बाबा के चक्कर में पड़ गया था। 

तांत्रिक के चक्कर में दिया वारदात को अंजाम

परवेज ने दिलीप को सलाह दी कि मछली और मुर्गे की बलि दो, जिससे तुम्हारी पत्नी को गर्भ ठहर जाएगा। मछली और मुर्गे की बलि देने के बाद पत्नी प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद परवेज ने बताया कि गर्भ की रक्षा के लिए एक कुंवारी लड़की की बलि देनी होगी और उसके खून और आंख से ताबीज बनाकर पहनाना होगा। तांत्रिक परवेज की बातों में आकर अपने पिता को खाना देकर लौट रही बच्ची का दिलीप ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसकी हत्या कर लाश ईंट भट्ठा के किनारे फेंककर फरार हो गया। फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपी तांत्रिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पति ने पत्नी को तांत्रिक को सौंपा

बता दें कि 15 जून को उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक तांत्रिक पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। हैरानी की बात यह है कि महिला के पति ने खुद उसे तांत्रिक को सौंप दिया था। बताया जा रहा है कि कपल की कोई भी औलाद नहीं थी। बच्चे की चाह में पति ने अपनी ही पत्नी को तांत्रिक को सौंप दिया, जिसके बाद तांत्रिक ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को जैसे ही इस बात की सूचना मिली उन्होंने तुरंत आरोपी तांत्रिक और महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। खबर के मुताबिक ताहिर नाम के युवक की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। डेढ़ साल बाद भी जब पत्नी को बच्चा नहीं हुआ तो ताहिर ने अपनी पत्नी को अपने दोस्त और तांत्रिक भूरा को सौंप दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके साथ तांत्रिक ने की बार रेप किया।

 महिला के पति और तांत्रिक गिरफ्तार

महिला के घर वालों को जैसे ही इस बात की भनक लगी, उन्होंने तुरंत पुलिस स्टेशन जाकर ताहिर और तांत्रिक भूरा की शिकायत की और पूरा मामला बताया। पुलिस ने मामले में सख्ती दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। CO कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि तांत्रिक और महिला के पति को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। उनका कहना है कि पहली नजर में तांत्रिक पर लगाए गए आरोप सही नजर आ रहे हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.