Media24Media.com: अमेरिका में कोहराम मचा रहा कोरोना का डेल्टा वैरिएंट, 24 लाख आबादी वाले शहर के अस्पतालों में सिर्फ 6 बेड खाली

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अमेरिका में कोहराम मचा रहा कोरोना का डेल्टा वैरिएंट, 24 लाख आबादी वाले शहर के अस्पतालों में सिर्फ 6 बेड खाली

Document Thumbnail

कोरोना की पहली और दूसरी लहर ने कई देशों में कोहराम मचाया है। इसी बीच अमेरिका में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के कारण संक्रमण  नए मामलों में जबरदस्त इजाफा देखा जा रहा है। देश के  ऑस्टिन शहर के अस्पतालों में सोमवार को सिर्फ 6 ICU बेड खाली थे। ऑस्टिन टेक्सास राज्य में स्थित है, जहां की आबादी 24 लाख से भी ज्यादा है। ऑस्टिन में कोरोना के मामले बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं, जिसके कारण अस्पतालों में मरीजों के भर्ती होने की दर भी बढ़ी है।

फाइल फोटो

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक ऐसी स्थिति के पीछे डेल्टा वैरिएंट ही प्रमुख कारण है। इस वैरिएंट का सबसे पहले भारत में पता चला था। ऑस्टिन में स्थिति बहुत 'गंभीर है'। यहां सिर्फ 313 वेंटीलेटर हैं और 6 ICU बेड हैं। जबकि यहां की आबादी 24 लाख से ज्यादा है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में ऑस्टिन के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर डेसमर वॉल्कस का कहना है कि 'स्थिति गंभीर बनी हुई है।'

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेतावनी  

स्वास्थ्य विभाग ने डेल्टा वैरिएंट को लेकर चेतावनी जारी की है। शहर के लोगों को इसकी सूचना ईमेल, टेक्स्ट मैसेज और फोन कॉल के जरिए दी गई है। डॉक्टर वाल्कस का कहना है कि 'हमारे अस्पतालों पर काफी ज्यादा दबाव है और बढ़ते मामलों के कारण हम उनका बोझ कम करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं। हमारे हाथ से समय निकलता जा रहा है और अब समुदाय को कुछ करने की जरूरत है।' टेक्सास में कोरोना संकट के कारण कई अस्पताल विकट परिस्थितियों से जूझ रहे हैं क्योंकि यहां के अस्पतालों में ICU बेड भरते जा रहे हैं।

अस्पतालों में बढ़ा दबाव

इससे पहले बीते हफ्ते ऑस्टिन के असेंशन सेटन, बायलर स्कॉट एंड व्हाइट और सेंट डेविड हेल्थकेयर ने बयान जारी कर कहा था कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों ने अस्पताल के स्टाफ को चुनौती दी है। समाचार एजेंसी AFP के मुताबिक कहा गया  'हाल ही में बढ़ना शुरू हुए कोविड-19 संक्रमण के कारण हमारे अस्पतालों, आपात विभागों और डॉक्टरों पर काफी दबाव बढ़ा है और नर्सिंग की कमी के कारण यह अस्पताल के स्टाफ के लिए चुनौती पेश कर रहा है।' बता दें टेक्सास के सैन एंटोनियो शहर में भी नर्सिंग की कमी देखी जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.