Media24Media.com: बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक को भाई ने मारी गोली, मौके पर ही मौत, 2 गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक को भाई ने मारी गोली, मौके पर ही मौत, 2 गिरफ्तार

Document Thumbnail

देश में हत्या के मामले लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला बिहार के पूर्वी चंपारण जिले का है, जहां के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में 20 अगस्त को हुए नेपाली नागरिक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वहीं घटना के मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, शुक्रवार को चम्पापुर विजयी मार्ग पर नेपाली नागरिक वीरेंद्र चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।  


नेपाली नागरिक के पास हिंदुस्तानी दस्तावेज मिलने के बाद पुलिस ने गंभीरता से पूरे मामले की जांच की। जांच में ये बात सामने आई कि नेपाली नागरिक की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी। दरअसल, विजय बकुलिया के रहने वाले लव सिंह की बहन को लेकर भाग गया था। इस घटना के बाद से लव सिंह वीरेंद्र से बदला लेना चाहता था। इसी कड़ी में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लव ने वीरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी।  पुलिस के मुताबिक हत्या की प्लानिंग और अंजाम देने में 6 लोग शामिल थे।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

वीरेंद्र चौधरी की हत्या के लिए दो देसी कट्टा और 12 कारतूस का इंतजाम किया गया था। बता दें कि वीरेंद्र चौधरी उर्फ बिंदेश्वरी सहनी नेपाल का मोस्टवांटेड अपराधी था। उस पर नेपाल में 12 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस से बचने के लिए वो भारत में छिपकर रहता था। पुलिस की मानें तो बहन को भगाने की घटना के बाद से ही लव सिंह ने वीरेंद्र चौधरी की हत्या का मन बना लिया था। इसी बीच उसने वीरेंद्र के गैंग के सदस्यों से दोस्ती की। वहीं हत्या करने के लिए दो देसी कट्टा और एक दर्जन गोलियों का इंतजाम किया। फिर उसने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर प्लानिंग की। सदस्य वीरेंद्र को लव सिंह की हत्या करने की बात कहकर लाए, लेकिन जैसे ही लव पहुंचा वीरेंद्र को लेकर आए शख्स ने उसके सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.